Doubtnut Promotions Sticky

p- ब्लॉक तत्व किसे कहते है? इनके मुख्य लक्षण लिखिये|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यदि इलेट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन p उपकोश में प्रवेश करता हैं तो उसे pब्लॉक तत्व कहते हैं | बाह्रातम कोश के s उपकोश में 2 तथा p उपकोश में 1 से 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं | इनके संयोजी कोश का विन्यास ns2np16 होता हैं |
pब्लॉक तत्वों के समान्य गुण - (1) अंतिम इलेक्ट्रॉन p उपकोश में प्रवेश करता हैं | (2) इनके संयोजी कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np16 होता हैं | (3) ये प्राय: अधातु तथा उपधातु हैं | कुछ भारी तत्व धातु भी होते हैं | (4) प्राय: इनकी निश्चित संयोजकता होती हैं किन्तु कुछ तत्व परिवर्ती संयोजकता भी दर्शाते हैं | (5) ये आपस में सहसंयोजी यौगिक बनाते हैं परन्तु s ब्लॉक तत्वों के साथ आयनिक यौगिक बनाते हैं | (6) ये प्राय : जटिल ऋण आयन बनाते हैं | जैसे -CO23,SO24,NO13. (7) इनके ऑक्साइड प्राय : अम्लीय होते हैं | कुछ ऑक्साइड जैसे - PbO,Al2O3 इत्यादि उभयधर्मी भी होते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions