Doubtnut Promotions Sticky

अंतर संक्रमण तत्व किसे कहते है? अंतर संक्रमण तत्वों के समान्य गुण लिखिए|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इन तत्वों के तीन बाहरी कक्ष अपूर्ण होते है| इन तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन भीतर की ओर तीसरी कक्ष के f उपकोश में प्रवेश करता है | इसलिये इन्हे f ब्लॉक तत्व भी कहते है| लैन्थेनाइडस तथा ऐक्टीनाइडस तत्वों की दोनों श्रेणियाँ वर्ग 3 तथा वर्ग 4 को जोड़ने वाले तत्व है इसलिये इन्हे अंतर संक्रमण तत्व कहते है तथा इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास n s 2 ( n - 2 ) f 1 - 14 होता है|
लैन्थेनाइडस - इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन 4 f उपकोश में प्रवेश करता है |
एक्टिनाइडस- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन 5 f उपकोश में प्रवेश करता है|
अंतर संक्रमण तत्वों के समान्य गुण - ( 1 ) इनके ( n - 2 ) कोश के f उपकोश में इलेक्ट्रॉन प्रवेश करता है| ( 2 ) परिवर्ती संयोजकता दर्शाते है| ( 3 ) ये सभी धात्विक प्रकृति दर्शाते है| ( 4 ) इनके आयन प्राय : रंगीन होते है| ( 5 ) संकुल आयन बनाने की प्रवृति होती है| ( 6 ) विधुत संयोजी यौगिक बनाते है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions