Doubtnut Promotions Sticky

परमाण्विक त्रिज्या तथा आयनिक त्रिज्या को समझाइए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परमाण्विक त्रिज्या - परमाणु आकार , परमाणु का अत्यधिक महत्वपूर्ण गुण हैं ,क्योकि यह कई दूसरे भौतिक तथा रसायनिक गुणों से संबंधित होता हैं | परमाणु आकार के अध्यन्न के लिए परमाणु को गोलाकार माना जाता है | अतः इसकी त्रिज्या आकार निर्धारित करती है |
"समान्तयः किसी परमाणु के नाभिक के केन्द्र से इलेक्ट्रॉन के बाह्रातम कोश की दुरी परमाण्विक त्रिज्या कहलाती है |"
आयनिक त्रिज्या - किसी आयन में नाभिक से लेकर इलेक्ट्रॉन अभ्र (मेघ) तक प्रभावित क्षेत्र की दूरी को आयनिक त्रिज्या कहते हैं अथवा किसी आयनिक क्रिस्टल में किन्ही दो आयनों के मध्य , नाभिकीय दूरी का आधा , उन आयनों की आयनिक त्रिज्या कहलाती है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions