Doubtnut Promotions Sticky

जीवाणुओं को नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता, परन्तु सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है। यदि आपको अपने घर से जीव विज्ञान प्रयोगशाला तक एक नमूना ले जाना हो और सूक्ष्मदर्शी की सहायता से इस नमूने से सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति को प्रदर्शित करना हो तो किस प्रकार का नमूना आप अपने साथ ले जाएँगे और क्यों ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक स्वच्छ व ढके पात्र में घर से दही को आसानी से प्रयोगशाला में ले जाया जा सकता है। पतले दही से स्लाइड पर बनायी गयी पतली फिल्म को ग्राम स्टेन से रंग (Stain) कर इसमें सूक्ष्मदर्शी द्वारा जीवाणु देखे जा सकते हैं। दही में यीस्ट कोशिकाओं को भी आसानी से देखा जा सकता है। दही का चयन सर्वथा उपयुक्त है क्योंकि यह सुरक्षित है। इसमें किसी प्रकार के हानिकारक सूक्ष्मजीव नहीं है। यह सुलभ है, सभी घरों में आसानी से उपलब्ध है क्योंकि इसका प्रयोग खाद्य पदार्थ के रूप में प्रायः सभी घरों में किया जाता है। दूसरे इसे घर पर ही आसानी से बनाया भी जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions