Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित को घटते क्रम में मानव कल्याण के प्रति उनके महत्व के अनुसार संयोजित कीजिए। सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ को सबसे पहले रखते हुए अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए-बायोगैस , सिट्रिक अम्ल, पेनिसिलीन व दही।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इन पदार्थों को निम्न प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है-
पेनिसिलीन- बायोगैस - दही—सिट्रिक अम्ल।
• पेनिसिलीन सबसे पहले खोजी गयी एंटीबायोटिक है जो आज भी प्रमुख एंटीबायोटिक्स में से एक है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इससे हजारों-लाखों घायलों की जान बचाई जा सकी।अनेक रोगों के उपचार में वह आज भी 'ड्रग ऑफ चॉइस' है व इससे लोगों की जान बचायी जा सकती है।
• द्वितीय स्थान पर बायोगैस को रखने का कारण यह है कि बायोगैस निर्माण में गोबर व फार्म अपशिष्ट का प्रयोग होता है। इससे प्रदूषण कम होता है। गोबर के न जलने से भी प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। इससे अच्छी गुणवत्ता वाली खाद प्राप्त होती है तथा ग्रामीण इलाकों की ऊर्जा समस्या का समाधान होता है| उपयुक्त दोनों बिन्द समाज कल्याण से सम्बन्धित हैं शेष दो का वैयक्तिक महत्व अधिक है।
• दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, वसा, लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया का एक समृद्ध स्रोत व रुचिकर पोषक पदार्थ है।
• सिट्रिक अम्ल को प्रिजरवेटिव के रूप में प्रयोग किया जाता है जो खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions