Doubtnut Promotions Sticky

जल के तीन नमने लीजिए एक नदी का जल, दूसरा अनुपचारित वाहितमल जल तथा तीसरा वाहितमल उपचार संयत्र से निकला द्वितीयक बहिःस्राव। इन ताना नमूनों पर A, B, C के लेवल लगाइए। इस बारे में प्रयोगशाला कर्मचारी को पता नहा है कि कौन-सा क्या है ? इन तीनों नमूनों A,B,C का B.O.D रिकार्ड किया गया जो क्रमशः 20 mg/L, 8 mg/L तथा 400 mg/L निकला। इन नमूनों में से कौन-सा सबसे प्रदूषित नमूना है ? इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए कि नदी का जल अपेक्षाकृत स्वच्छ है, क्या आप सही लेवल का प्रयोग कर सकते हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक लिटर जल में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ के दिए गए ताप पर सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा उस जल की बायोकैमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) कहलाती है। इसका अर्थ है अधिक बी. ओ. डी. जल में अधिक कार्बनिक पदार्थ की उपस्थिति की सूचक है। अधिक कार्बनिक पदार्थ होने पर जल भी अधिक प्रदूषित होता है।
(i) सेम्पल A की BOD 20 mg/L है। यह वाहित मल उपचार संयंत्र से निकला द्वितीयक बहिःस्राव है। चूँकि यह उपचरित जल है अतः इसकी BOD बिना उपचारित वाहित मल से कम होगी (इसमें कम कार्बनिक पदार्थ होंगे)। सीवेज उपचारण में बहुत से कार्बनिक पदार्थ का अपघटन हो जाता है।
(ii) सेम्पल B की BOD 8 mg/L है। यह नदी का जल है। नदी का जल अनुपचारित सीवेज जल व उपचारित सीवेज जल दोनों से शुद्ध व साफ होगा।
(iii) सेम्पल C की BOD 400 mg/L है। स्पष्ट है यह सर्वाधिक प्रदूषित जल है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कार्बनिक पदार्थ हैं। इसी कारण इसकी BOD सर्वाधिक है। यह अनुपचारित वाहित मल है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions