Doubtnut Promotions Sticky

अधिकतर जीवधारी 45C से अधिक तापमान पर जीवित नहीं रह सकते | कुछ सूक्ष्मजीव ऐसे आवास में जहाँ तापमान 100C से भी अधिक है, ऐसे जीवित रहते हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अधिकांश कोशिकीय जीवों में उपापचय (Metabolism) ही सभी जैव क्रियाओं का आधार होता है | उपापचयी क्रियाएँ एंजाइम की सहायता से सम्पन्न होती है जो एक निश्चित व सिमित ताप परास में ही क्रियाशील रहते है | अधिक ताप (45C से अधिक ) पर एंजाइम विकृतीकरण हो जाता है | बहुत कम ताप पे यह अक्रिय हो जाते हैं | मनुष्य के लिए वह अनुकूलन ताप 37C है | आर्कीबैक्टीरिया ऐसे जीव है जो उच्च ताप की परिस्थितियों में रहने में सक्षम होते हैं | कुछ थर्मल स्प्रिंग में तापमान 100C से भी अधिक होता है | इन जीवों में अधिक ताप सहन करने हेतु निम्न अनुकूलन होते हैं -
(i) तापस्थायी (Thermostable) एंजाइम की उपस्थिति, तदनुसार अनुकूलित उपापचय |
(ii) कोशिका कला के शाखित श्रृंखला लिपिड (Branched chain lipid) इन्हें उच्च ताप सहन कर्म सक्षम बनाते है |
(iii) पेप्टिडोग्लाइकन रहित विशेष प्रकार की कोशिका भित्ति |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions