Doubtnut Promotions Sticky

शीतनिष्क्रियता (हाइबर्नेशन) से उपरति (डायपॉज) किस प्रकार भिन्न है |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शीतनिष्क्रियता तथा उपरति दोनों ही में जीवधारी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना समय से पलायन द्वारा एक निष्क्रिय अवस्था के रूप में करते हैं |
शीतनिष्क्रियता कुछ समतापी जंतुओं , जैसे - ध्रुवीय भालू तथा अनेक असमतापी जन्तुओ द्वारा प्रदर्शित की जाती है | यह जंतु (जैसे मेढ़क) निम्न तापमान वाली परिस्थितियों से बचने के लिए लम्बी सहित निद्रा में चले जाते हैं | इस अवधि में उनकी उपापचयी क्रियाएँ मन्द पड़ जाती है | इस समय वे अपनी आधारी उपापचयी आवश्यकताओं (Basal metabolic needs) की पूर्ति शरीर में संचित खाद्य पदार्थ (वसा) के ऑक्सीकरण से करते है | परिस्थितियाँ अनुकूल हो जाने पर सामान्य जीवन पुनः प्रारम्भ हो जाता है उपरति (Diapause) को निलंबित विकास (Suspended development) के रूप में देखा जाता है | यह कुछ जंतु प्लवकों (zooplanktons) द्वारा प्रदर्शित समय से पलायन है | छोटे कीटों में विकास के थम जाने को विन्टर एग्स (Winter eggs) नाम दिया जाता है | शीतनिष्क्रियता में जंतु का विकास नहीं रुकता |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions