Doubtnut Promotions Sticky

उन गुणों को बताइए जो जीव में नहीं पर समष्टियों में होते है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीव (व्यष्टि) व समष्टि के गुणों में अंतर होता है | जैसे जव का जन्म गुणों के स्थान पर जन्म-दर व मृत्यु - दर होती है | समष्टि के ऐसे जो वैयक्तिक जीव में नहीं पाए जाते , निम्नलिखित हैं -
(a) जन्म - दर (Birth rate ) - इसे प्रति कैपिटा जन्म के रूप में आंख जाता है, जीव में जन्म दर नहीं होती |
(b) मृत्यु - दर (Death rate ) - इसकी गणना प्रति कैपिटा मृत्यु के रूप में की जाती है | जीव में मृत्यु-दर नहीं होती |
(c ) लिंग अनुपात (Sex ratio) - जीव या तो नर होता है या मादा लेकिन एकलिंगी जंतु समष्टि में लिंग अनुपात निकाला जाता है | उदाहरण के लिए, मनुष्य की जनसंख्या में प्रति 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंड अनुपार कहा जाता है |
(d) आयु वितरण (Age distribution) - समष्टि में विभिन्न आयु वर्ग बनाये जाते हाईल जैसे - पूर्व प्रजननी आयु वर्ग, प्रजननी आयु वर्ग या पश्च प्रजननी आयुवर्ग | प्रत्येक आयु वर्ग में नर व मादा दोनों ही को शामिल किया जाता है | विभिन्न आयु वर्गों का ग्राफीय निरूपण आयु पिरामिड (Age pyramid) कहलाता है | इससे समष्टि के बढ़ने, घटने या स्थिर रहने का अनुमान किया जाता है | जीव में यह गुण नहीं पाया जाता |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions