Doubtnut Promotions Sticky

पादपों में सक्रिय परिवहन के दौरान प्रोटीन पंप के द्वारा क्या भूमिका निभायी जाती है ? व्याख्या कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सक्रिय अवशोषण (Active absorption) - सक्रिय अवशोषण, अवशोषण की वह विधि है, जिसमें कोशिकीय या उपापचयी या श्वसन ऊर्जा का उपयोग होता है | सामान्यतः पादप कोशिकाओं में विभिन्न खनिजों की सान्द्रता बाह्रा वातावरण से अधिक होती है फिर भी खनिज तत्व, लवण तथा आयन्स सान्द्रता प्रवणता के विपरीत वातावरण से कोशिका के अन्दर अवशोषित होते रहते हैं और इस में उपापचयी ऊर्जा का उपयोग भी रहता है | विभिन्न प्रयोगों से अब स्पष्ट हो चुका है कि खनिज तत्वों का अवशोषण सक्रिय विधि द्वारा ही होता है | सक्रिय अवशोषण किस प्रकार होता है इसे समझने के लिए अनेक वैज्ञानिकों ने अपने मत दिये हैं | इन मतों के अनुसार, कोशिका के चरों तरफ स्थित लिपोप्रोटीन झिल्ली स्वतन्त्र आयनों के लिये अपारगम्य होती हैं | इस झिल्ली में कुछ वाहक पाये जाते हैं, जो झिल्ली के अन्दर ही गति करते रहते हैं बाह्रा खनिज तत्व या लवण इन्हीं वाहकों से कोशिका की बाह्रा सतह पर सम्बद्ध हो जाते हैं और ये वाहक इन्हें कोशिका की आंतरिक सतह अर्थात जीवद्रव्य में छोड़ देते हैं | यह क्रिया लगातार चलती रहती है और खनिज तत्व कोशिका के अन्दर अवशोषित होते रहते हैं | प्रोटीन पंप झिल्ली से गुजरकर पदार्थों को ले जाने के लिए ऊर्जा का उपयोग करती है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions