Doubtnut Promotions Sticky

जल विभव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए |कौन - से करक इसे प्रभावित करते हैं ? जल विभव, विलेय विभव तथा दाब विभव के आपसी संबंधों की व्याख्या कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल अधिक स्वतंत्र ऊर्जा वाले क्षेत्र से कम स्वतंत्र ऊर्जा वाले क्षेत्र की ओर गमन करता है | जल की यह गति ऊर्जा के विभव (Potential) के अनुसार होती है | शुद्ध जल की स्वतंत्र ऊर्जा सबसे अधिक होती है, परन्तु विलेय डालने पर यह कम हो जाती है | शुद्ध जल के अणुओं की स्वतंत्र ऊर्जा ओर दूसरे किसी भी तंत्र (जैसे - चीनी के विलयन में जल के अणु) में जल के अणुओं के बीच के अंतर को जल विभव कहा जाता है | शुद्ध जल का विभव सबसे अधिक अर्थात शून्य (0) मन जाता है | विलेय डालने पर चूँकि जल विभव कम हो जाता है, अतः विलयन का जल विभव हमेशा शून्य से कम यानि ऋणात्मक चिन्ह (-) से दर्शाया जाता है | इस न्यूनता का कारण एक विलेय के द्रवीकरण के कारण है जिसे विलेय विभव कहा जाता है | विलेय विभव का प्रतीक Ψs होता है | Ψs हमेशा ऋणात्मक होता है | जब विलेय के अणु अधिक होते हैं तो अधिक ऋणात्मक होगा | वायुमंडलीय दबाव पर विलेय या घोल का जल विभव Ψs= विलेय विभव (Ψs) होता है | जब विसरण के कारण पौधे की कोशिका में जल प्रवेश करता है तब वह कोशिका को स्फीत (फुला) बना देता है तथा दाब विभव को बढ़ा देता है | दाब विभव धनात्मक होता है | दाब विभव को से प्रकट किया जाता है | कोशिका का जल विभव, विलेय और दाब विभव दोनों से प्रभावित होता है | इन दोनों के बीच संबंध इस प्रकार होता है -
Ψw=Ψs+Ψp

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions