Doubtnut Promotions Sticky

पादप जाइलम रसारोहण के लिए जिम्मेदार कारकों की व्याख्या कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जाइलम रस (Xylem sap) का वाष्पोतसर्जित रूप से ऊपर चढ़ना मुख्य रूप से पानी के निम्न भौतिक गुणों पर निर्भर करता है -
1. ससंजन - जल के अणुओं के बीच आपसी आकर्षण बल |
2. आसंजन - जल के अणुओं का ध्रुवीय सतह की ओर आकर्षण |
3. पृष्ठ तनाव - पानी के अणु का द्रव्य अवस्था में गैसीय अवस्था की अपेक्षा एक - दूसरे से अधिक आकर्षित होना |
पानी के अणु एक - दूसरे से अत्यन्त बलपूर्वक बँधे रहते हैं जो कि ओषजन ओर उद्जन के परमाणुओं में परस्पर आकर्षण के कारण सम्भव हो जाता है | इसी कारण पानी के अणुओं में प्रबल आकर्षण होता है जिससे ये आसानी से एक - दूसरे से पृथक नहीं किये जा सकते | इसके आलावा पानी के अणु, जाइलम वाहिनियों से भी अत्यन्त दृढ़तापूर्वक चिपके रहते हैं, इसलिए पौधों की जाइलम वाहिनियों में जल का निरन्तर प्रवाह (Continuous stream) बना रहता है | एक मोटे अनुमान के अनुसार पानी का परस्पर आकर्षण का बल लगभग 350 atm के बराबर होता है, जबकि ऊँचे पेड़ को पानी पहुँचाने हेतु 30 atm के बल को अनेक वैज्ञानिकों ने पर्याप्त मन है | इस तरह पानी का आकर्षण बल अधिक ऊँचे पेड़ों में भी 'सैप' को ऊपर चढ़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल से बहुत ज्यादा होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions