Doubtnut Promotions Sticky

एक मानक ई. सी. जी. को दर्शाइए तथा उसके विभिन्न खण्डों का वर्णन कीजिए|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (E.C.G) -ह्रदय स्पंदन में तंत्रिका एवं पेशियों द्वारा उत्पादित वैधुत संकेतो को बताता है तथा लिपिबद्ध करता है| इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम ह्रदय के आवेगो को एक कागज के ऊपर के रूप में व्यक्त करता है, जो की इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कहलाता है|
प्राय: E.C.G. में एक P-तरंग (लहर), एक QRS सम्मिश्रण तथा एक T-तरंग होता है| QRS में तीन अलग-अलग तरंग Q,R एवं S होता है| P- तरंग छोटा तथा ऊपर की ओर जाने वाला तरंग होता है, जो की आलिंद के निध्रुवीकरण को या साइनस नोड से आरंभ होकर सरे आलिंद में फैल रहे आवेग को दर्शाता है | दूसरा तरंग QRS,P तरंग के बाद आता है|
QRS , लघु अधोमुखी निक्षेप Q के रूप में आरंभ होता है| उसके बाद यह ऊपर की ओर जाने वाली बड़ी त्रिकोणी तरंग R बन जाती है| अंत में अधोमुखी तरंग S होती है| इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम में P स्थिति शिरा आलिंद नोड में आवेग की उत्पति PQ के बीच का स्थान आलिंदो के सकुंचन Q से R का उत्थान शिरा आलिंद नोड के आवेग RS के बीच का स्थान हिज बण्डलों में आवेग के संचरण और S एवं T के बीच का स्थान निलय के सकुंचन को व्यक्त करता है एवं T लहर निलय के शिथिलन के प्रारंभ को प्रदर्शित करती है|
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions