Doubtnut Promotions Sticky

दोहरा परिवहन से क्या समझते हो? इसकी क्या महत्ता है?

Text Solution
Verified by Experts

दोहरा परिवहन -ऐसा परिवहन जिसके एक चक्र में रुधिर ह्रदय से दो बार प्रवाहित होता है, उसे दोहरा परिवहन कहते है| पहले शरीर का ऑक्सीजन विहीन रुधिर महाशिराओ द्वारा ह्रदय में लाया जाता है, वहाँ से फेफड़ो में जाता है , वहाँ से ऑक्सीजन युक्त रक्त एक बार पुनः ह्रदय में आता है तब इसे सम्पूर्ण शरीर में वितरित किया जाता है| स्थणधारियो के ह्रदय में दोहरा परिवहन पाया जाता है| दोहरे परिवहन में दो प्रकार के परिवहन पाये जाते है-
1. सिस्टेमिक परिवहन-यह परिवहन शरीर के सम्पूर्ण अंगो से संबंधित है|
2.पल्मोनरी परिवहन-इस प्रकार का परिवहन केवल फेफड़ो से संबंधित है| स्तनधारियों में शुद्ध एवं अशुद्ध रुधिर आपस में नहीं मिल पता, क्योकि निलय दो कक्षों में विभाजित रहता है| उभयचर एवं सरीसृप में निलय के एक कक्षीय होने के कारन शुद्ध एवं अशुद्ध रुधिर आपस में मिल जाता है| अग्र एवं पश्च महाशिरा द्वारा लाया गया रुधिर दाँये आलिन्द में पहुँचता है| दाँये आलिन्द का रुधिर पल्मोनरी धमनी द्वारा फेफड़ो तक पहुँचता है| पल्मोनरी शिरा द्वारा रुधिर बाँये आलिन्द (शुद्ध) में आता है| बाँये आलिन्द से रुधिर निलय में पहुँचता है| निलय से रुधिर धमनियों द्वारा सम्पूर्ण शरीर में पहुँचाया जाता है| स्तनधारियों में शुद्ध रुधिर बाँये आलिन्द एवं बाँये निलय तथा अशुद्ध रुधिर दाँये आलिन्द एवं निलय में पाया जाता है|
दोहरे परिवहन को संक्षिप्त रूप में निम्न प्रकार से समझाया जा सकता है-
बाँया आलिन्द बाँया निलय कैरोटिक सिस्टेमिक धमनी अंतराग ऊतक शिराएँ अग्र एवं पश्च महाशिरा दाँया आलिन्द दाँया निलय पल्मोनरी महाधमनी धमनी फेफड़ा पल्मोनरी शिरा बाँया आलिन्द रुधिर केशिकाएँ ऊतक की प्रत्येक कोशिका तक नहीं जाती इसलिए रुधिर कोशिकाओं से कोशिकाओं तक विविध पदार्थो के आवागमन के लिए कोशिकाओं के आन्तरा कोशकीय अवकाशों में एक विशिष्ट द्रव पाया जाता है, जिसे लसिका कहते है| वास्तव में यह रुधिर कोशिकाओं से छना हुआ रुधिर है जिसमे R.B.Csनहीं पायी जाती लेकिन W.B.Cs पायी जाती है| लसिका भी हमारे शरीर में खुले तंत्र के रूप में बहता है|
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions