Doubtnut Promotions Sticky

कशेरुकी के ह्रदयो में विकासीय परिवर्तनों का वर्णन कीजिए|

Text Solution
Verified by Experts

कशेरुकी के ह्रदयो में विकासीय परिवर्तन-
1. मछलियों का ह्रदय- मछलियों का ह्रदय दो कोष्ठो , एक आलिन्द एवं एक निलय का बनता होता है| इन दोनों कोष्ठो में आक्सीजनरहित रुधिर आता है तथा यँहा से यह रुधिर ऑक्सीजनीकरण के लिये गलफड़ो में पम्प किया जाता है अतः मछलियों के ह्रदय को ब्रैंकियल या वीनस ह्रदय कहते है| गलफड़ो में रुधिर का ऑक्सीजनीकरण होने के पश्चात् पृष्ट महाधमनी के द्वारा शरीर के विभिन्न भागो में भेजा जाता है|
ocr_image
2. उभयचरों का ह्रदय -उभयचरों का ह्रदय तीन कोष्ठो , दो आलिन्द तथा एक निलय का बना होता है| शरीर के विभिन्न भागो का रुधिर शिरपात्र में एकत्रित होकर दाहिने आलिन्द में जाता है| यँहा से यह निलय से होते हुए फेफड़ो में ऑक्सीजन युक्त होने के लिए जाता है, वहाँ से यह लौटकर पुनः ह्रदय के बाँये आलिन्द में होते हुए निलय में आता है| इस प्रकार निलय में ऑक्सीजन युक्त तथा ऑक्सीजन विहीन दोनों रुधिर एक साथ आते है| इस प्रकार मेंढक के आलिन्द में तो ऑक्सीजन युक्त और ऑक्सीजन विहीन रुधिर अलग-अलग रहते है लेकिन निलय में मिश्रित हो जाते है| यह मिश्रित रुधिर ही कैरोटिड तथा सिस्टेमिक चापो द्वारा शरीर के विभिन्न भागो को वितरित कर दिया जाता है|
ocr_image
3. सरीसृपों का ह्रदय -कम विकसित सरीसृपों का ह्रदय तीन कोष्ठो लेकिन विकसित सरीसृपों का चार कोष्ठो , 2 आलिन्द तथा 2 निलय का बना होता है| सरीसृपों में शरीर के विविध भागो से एकत्रित ऑक्सीजन विहीन रुधिर दाहिने आलिन्द में तथा फेफड़ो से आया ऑक्सीजन युक्त रुधिर बाँये आलिन्द में आता है | आलिंन्दो के संकुचित होने पर आलिंन्दो का रुधिर निलय में चला जाता है लेकिन निलय में दो कोष्ट होने के कारण वहाँ पर भी यह नहीं मिलता है| निलय संकुचन के बाद दाहिने भाग का रुधिर फेफड़ो में ऑक्सीजन युक्त होने के लिए चला जाता है जबकि बांये निलय का ऑक्सीजन युक्त रुधिर धमनियों द्वारा शरीर के विविध भागो में वितरित हो जाता है|
ocr_image
4.पक्षियो एवं स्तनियों का ह्रदय - (i) पक्षियों का ह्रदय स्पष्ट रूप से चार कोष्ठो का बना होता है| शरीर के विभिन भागो से एकत्रित ऑक्सीजन विहीन रुधिर दाहिने आलिन्द से, दाहिने निलय , दाहिने निलय से पल्मोनरी महाधमनी द्वारा ऑक्सीजन युक्त होने के लिए फेफड़ो में चला जाता है, दो लौटकर पुनः बांये आलिन्द में आता है और वहाँ से बांये निलय में होते हुए कैरोटिको सिस्टेमिक आर्च द्वारा शरीर की विभिन्न भागो में चला जाता है | इस प्रकार पक्षियों के ह्रदय के दाहिने भाग में ऑक्सीजन विहीन तथा बांये भाग में ऑक्सीजन युक्त रुधिर रहता है|
(ii) स्तनी वर्ग के जन्तु प्रकृति के सबसे विकसित तथा जटिल शरीर वाले जीव है| इनके सभी तन्त्र भी विकसित तथा जटिल होते है| इनका परिसंचरण तन्त्र बन्द तथा दोहरा होता है| मनुष्य का ह्रदय भी अन्य विकसित कोशरुकियो के समान चार कोष्ठो का बना होता है|
ocr_image ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions