Doubtnut Promotions Sticky

DNA द्विगुणन से सम्बन्धित आवश्यक प्रकीण्वों के नाम तथा उनके कार्यों को लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

DNA द्विगुणन से सम्बन्धित आवश्यक प्रकीण्व तथा उसके कार्य निम्नलिखित हैं
(1) न्यूक्लियेजेस (Nucleases)-ये एन्जाइम DNA के दोनों कुण्डलियों का अकुण्डलीकरण करता है, इसके क्रम में DNA श्रृंखला में उपस्थित हाइड्रोजन बन्धों का जल-अपघटन होता है।
(2) RNA प्राइमेज या RNA पॉलिमरेज - इस एन्जाइम की सहायता से DNA टेम्पलेट पर RNA प्राइमर का संश्लेषण समारंभन बिन्दु पर होता है।
(3) DNA पॉलिमरेजेज - ये ऐसे प्रकीण्व होते हैं जो DNA साँचे पर द्वि-ऑक्सी राइबोन्यूक्लियोटाइडों का बहुलीकरण करते हैं।
(4) DNA लाइगेज-यह एन्जाइम पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला को जोड़ने और DNA की मरम्मत का कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions