Doubtnut Promotions Sticky

टेम्पलेट (DNA या RNA) की रासायनिक प्रकृति व इससे (DNA या RNA) संश्लेषित न्यूक्लिक अम्लों की प्रकृति के आधार पर न्यूक्लिक अम्ल पॉलीमरेज के विभिन्न प्रकार की सूची बनाइये।

Text Solution
Verified by Experts

(1) DNA आधारित DNA पॉलीमरेज एन्जाइम प्रतिकृति के लिए आवश्यक है। यह DNA संश्लेषण के लिए DNA टेम्पलेट (DNA template) का उपयोग करता है।
(2) DNA पर निर्भर RNA पॉलीमरेज (DNA dependent RNA polymerase) जो RNA संश्लेषण के लिए DNA टेम्पलेट का उपयोग करता है। RNA पॉलीमरेज अस्थायी रूप से प्रारम्भन कारक या समापन कारक से जुड़कर अनुलेखन का प्रारंभ व समापन करता है। केन्द्रक में RNA पॉलीमरेज के अतिरिक्त निम्नलिखित तीन प्रकार के पॉलीमरेज मिलते हैं-
(अ)RNA पॉलीमरेज-I यह r-RNA (28 S, 18 S व 5.8 S) को अनुलेखित करता है। (ब)RNA पॉलीमरेज-II यह t-RNA तथा छोटे केन्द्रकीय RNA का अनुलेखन करता है। (स)पॉलीमरेज-III यह m-RNA के पूर्ववर्ती विषमांगी केन्द्रकीय RNA (heterogenous nuclear RNA = hn RNA का अनुलेखन करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions