Doubtnut Promotions Sticky

समाचार पत्रों और लोकप्रिय वैज्ञानिक लेखों से विकास संबंधी नये जीवाश्मों और मतभेदों की जानकारी प्राप्त कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवाश्मों (Fossils) के अध्ययन को जीवाश्म विज्ञान कहते हैं। लाखों करोड़ों वर्षों पूर्व के जीव-जंतु एवं पौधों के अवशेष या चिन्ह चट्टानों में दबे हुए हैं, जीवाश्म कहलाते हैं। जीवाश्मों के अध्ययन से जीवों के विकासक्रम या जाति वंश (Phylogeny) का ज्ञान होता है। हजारों जीवाश्मों का अध्ययन अब
वैज्ञानिकों द्वारा हो चुका है। जीवाश्म अभिलेखों की सहायता का पता लगाने में काफी सहायता प्राप्त हई है। सन् 1952 मनिओपिलना (Neopilina) के जीवाश्म कोस्टारिका के पेसीफिक तट से 3500 मीटर की गहराई से प्राप्त किये गये।इसमें मोलस्का व ऐनीलिडा संघ दोनों के लक्षण पाये जाते हैं। जीवाश्मों में सबसे प्रचलित उदाहरण आर्किआप्टरिक्स तथा डायनोसोर है। डायनोसोर विशालकाय सरीसृप थे। इथोपिया तथा तंजानिया से कुछ मानव जैसी अस्थियों के जीवाश्म प्राप्त हुए हैं । इस शताब्दी के तीसरे व चौथे दशकों में चीन में चाऊकाऊटीन नामक स्थान के समीप मानव की भाँति अनेक जीवाश्म प्राप्त हए हैं जिन्हें बाद में पैकिंग मानव के नाम से जाना गया |मिस्र देश में कैरों (Cairo) के पास सन 1961 में एक पुरानी दुनिया का जीवाश्म प्राप्त हुआ है। इसमें 32 दाँत थे। प्रोप्लियोपिथिकस के जीवाश्म मिस्र के फैयूम प्रांत से प्राप्त हुए। एजिप्टोपिथिकस के जीवाश्म 1980 में काहिरा में खोजे गये। 1858 में ओरियोपिथिकस का जीवाश्म इटली में एक कोयले की खान में इसका पूरा कंकाल प्राप्त हुआ इस प्रकार जीवाश्मों से जैव विकास प्रमाणित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions