Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सीजन क्रान्ति क्या है ? इसका आदि वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीजन क्रान्ति– पृथ्वी के आदि वातावरण में स्वतन्त्र O 2 नहीं थी। नीले-हरे शैवालों में प्रकाश-संश्लेषण के विकास के बाद वातावरण में स्वतंत्र O 2 बनी। O 2 निर्माण की यह घटना उस समय आदि जीवों के विकास एवं वातावरण में परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण थी। इस कारण स्वतंत्र O 2 की मुक्ति की घटना को ऑक्सीजन क्रान्ति (Oxygen revolution) कहा गया। इसके कारण वातावरण में निम्नलिखित परिवर्तन सम्भव हो सके-
(a) O 2 की मुक्ति के कारण उस समय का वातावरण जो H 2 के कारण अपचायक था ऑक्सीकारक हो गया, जिससे पुनः रासायनिक विकास की सम्भावना समाप्त हो गयी।
(b) पृथ्वी से 16 किमी. ऊपर परत बन गयी, जिसने सूर्य की हानिकारक किरणों को पृथ्वी पर आने से रोक दिया। फलत: रासायनिक विकास की सम्भावना समाप्त हो गयी।
(c) आदि वायुमण्डल के C H 4 को O 2 ने H 2 O C O 2 में विघटित कर दिया, जिससे C O 2 प्रकाशसंश्लेषण के लिए उपलब्ध हो गयी।
(d) N H 3 को O 2 ने जल तथा N 2 में विघटित कर दिया जिससे जीवों का विकास और तेज हो गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions