Doubtnut Promotions Sticky

वायरस क्या है ? जीवन की उत्पत्ति में इसका क्या महत्व है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वायरस (Virus)-विषाणु अकोशिकीय, परासूक्ष्मदर्शीय, मात्र प्रोटीन की खोल में स्थित केन्द्रकीय अम्लों की बनी ऐसी रचनाएँ हैं, जो केवल जीवित कोशिका के बाहर केवल एक रासायनिक अणु के रूप में रहती हैं । सम्भवतः ये पृथ्वी के प्रथम जीव हैं, क्योंकि ये जीवन के सरलतम रूप में पाये जाते हैं।
जीवन की उत्पत्ति में विषाणुओं का महत्व- वाइरस अर्थात् विषाणुओं में जीवों तथा निर्जीवों दोनों के समान लक्षण पाये जाते हैं इस कारण इन्हें जीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी अर्थात् पृथ्वी का प्रथम जीव माना जाता है। जीवों के समान इनमें वृद्धि, जनन, DNA, RNA तथा उत्परिवर्तन पाया जाता है, जबकि निर्जीवों के समान इनमें जीवद्रव्य, पोषण एवं उपापचयी क्रियाओं का अभाव होता है और ये क्रिस्टल रूप में भी प्राप्त किये जा सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions