Doubtnut Promotions Sticky

यद्यपि उपर्युक्त प्रकथन विवादास्पद हो सकता है परन्तु अधिकांश भौतिक विज्ञानियों का यह मत है कि भौतिकी के महान नियम एक ही सस्थ सरल एवं सुन्दर होते हैं डिरैक के अतिरिक्त जिन सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानियों ने ऐसा अनुभव किया उनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं-आइंस्टाइन, बोर, हाइजेनबर्ग, चन्द्रशेखर तथा फाइनमैन। आपसे अनुरोध है कि आप भौतिकी के इन विद्वानों तथा अन्य महानायको द्वारा रचित सामान्य पुस्तकों एवं लेखों तक पहुँचने के लिए चिशेष प्रयास अवश्य करें। (इस पुस्तक के अंत में दी गई ग्रंथ-सूची देखिये)। इनके लेख सचमुच प्रेरक हैं ।

Text Solution
Verified by Experts

यह बात सत्य है कि भौतिकी के अतिमहत्वपूर्ण नियम एवं समीकरण एक साथ ही सरल तथा रुन्दर हैं। नीचे दिये गये बिन्दुओं पर दृष्टि डालें तो यह कथन सार्थक प्रतीत होता होगा-
(i) आइन्सटीन क समीकरण E=mc2 सरल और याद रखने में आसान है। यह समीकरण न केवल भौतिक अभिक्रियाओं अपितु मानव जीवन के लिए भी सार्थक समीकरण है।
(ii) इसी प्रकार हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्धांत है जो मापने योग्य दो राशियों के एक साथ अतिशुद्धता से मापने को वर्जित फरता है। किसी भी राशि में अनिश्चितता 12.h2π के बराबर या अधिक होगी। जैसे संवेग तथा कण्ण की स्थिति एक साथ बराबर शुद्धता से ही मापी जा सकती उनमें अनिश्चितता Δx.Δp12.h2π द्वारा दी जाती है। यह समीकरण हमारे वैनिक जीवन का एक बड़ा सत्य उजागर करता है। यह न केवल सरल है साथ में सुन्दर भी है ।
(iii) दे ब्रोई का समीकरण्ण परमाणुओं के लिए λ=hp=hmv कितना सरल एवं सुन्दर है लेकिन यह गूढ़ तथ्य को उजागर करता है कि कण कभी तरंग और तरंग कभी कण के रूप में आचरण करते हैं। ऐसे ही हमारे दैनिक जीवन में राजनेताओं का व्यवहार होता है ।
(iv) न्यूटन की गति का दूसरा नियम बल F=ddt(mv), केप्लर की खगोलीय पिण्डों की गति का दूसरा नियम T21t22=R32R31 भी कुछ और सरल, सुन्दर एवं सुग्राही नियम है।
(v) नील बोर ने परमाणु के कोणीय संवेग को छोटे से सुन्दर समीकरण L=n.h2π द्वारा दर्शाकर एक विकट समस्या का सरल हल प्रस्तुत किया।
(vi) भारतीय मूल के वैज्ञानिक एस. चन्द्रशेखर ने खगोलीय पिण्डों के लिये 'ब्लैक हॉल' का सिद्धांत देकर विश्व के सामने अनबूझे आकाशीय पिण्डों का भेद खोलकर सरल रूप में प्रस्तुत किया।
(vii) इसी प्रकार फाइनमैन जिसे मौतिकी की गीता का प्रणेता कहा जाता है, ने लेजर की शक्ति का सरल, सुन्दर तथा सुग्राही भाषा में प्रतिपादन किया है।
इस प्रकार हम देखते हैं कि भौतिकी के प्रभुख नियम एवं समीकरण एक साथ ही सरल, सुन्दर तथा सुग्राही हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions