Doubtnut Promotions Sticky

जैवविविधता के विभिन्न स्तर बताइये।

Text Solution
Verified by Experts

जैवविविधता के निम्न तीन स्तर होते हैं -
(i) प्रजाति विविधता ( Species diversity ) - जीवों का इस प्रकार का समूह जिसके सदस्य दिखने के अंदर एक जैसे हों तथा प्राकृतिक परिवेश में प्रजनन कर संतान पैदा करने की क्षमता रखते हों, उसे प्रजाति कहते हैं।
किसी क्षेत्र विशेष में उपस्थित जीवों ( पौधे व जन्तु ) की विभिन्न प्रजातियों की कुल संख्या उस क्षेत्र की प्रजाति विविधता कहलाती है। जैवविविधता का सामान्य अर्थ प्रजाति विविधता से ही लगाया जाता है। यह किसी पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन की मापन इकाई है। सूक्ष्मजीवों की संख्या तथा विविधता पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य जीवों की तुलना में कई गुणा अधिक है। केवल 1 ग्राम मृदा में 10 करोड़ जीवाणु तथा पचास हजार तक कवक हो सकती हैं।
(ii) अनुवांशिक विविधता (Genetic diversity )- एक ही प्रजाति के विभिन्न सदस्यों के मध्य आनुवंशिक इकाई जीन (Gene) के कारण पाए जाने वाली भिन्नता आनुवंशिक विविधता कहलाती है। इस प्रकार की विभिन्नता एक प्रजाति के विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच अथवा एक जनसंख्या के विभिन्न सदस्यों के मध्य पाई जाती है।
विश्व के विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों में एक प्रजाति जैसे चावल या हिरण या मेंढक के विभिन्न गुणों के साथ पाया जाना आनुवंशिक विविधता का ही उदाहरण है। यदि किसी प्रजाति के सदस्यों में अधिक आनुवंशिक विभिन्नता पाई जाती हो तो उसके विलुप्त होने का खतरा उतना ही कमहोगा क्योंकि उसमें वातावरण के साथ अनुकूल करने की क्षमता अधिक होगी। इसी विभिन्नता के फलस्वरूप एक प्रजाति के नए सदस्यों ( किस्मों ) का जन्म होता है।
(ii) पारिस्थितिक तंत्र विविधता (Ecosystem diversity )- किसी क्षेत्र विशेष के समस्त जीव-जंतुओं की परस्पर तथा उनके पर्यावरण के विभिन्न अजैविक घटकों में अन्तः क्रियाओं से निर्मित तंत्र पारिस्थितिक तंत्र कहलाता है। इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र पाये जाते हैं , जैसे - घास के मैदान , मरुस्थल,पहाड़, नम भूमि, नदी-घाटी , समुद्र, उष्ण कटिबंधीय वन इत्यादि। इन पारिस्थितिक तंत्रों की अपनी भौगोलिक व पर्यावरणीय विशेषताएँ होती है, जिसके फलस्वरूप वहाँ पर पाये जाने वाले जीव-जंतुओं व पादपों में भिन्नता होती है। इस विभिन्नता को ही पारिस्थितियक तंत्र की विविधता कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions