Doubtnut Promotions Sticky

जैवविविधता के महत्व को समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

जैवविविधता एक प्राकृतिक संसाधन हैं। इसमें जीवों के जीवन के लिए प्राकृतिक एवं जैविक स्त्रोत मिलते हैं। इससे ही मानव ही आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। जैवविविधता का महत्तर निम्न प्रकार से है -
आर्थिक महत्व - जैवविविधता से ही मानव की आधारभूत आवश्यकताओं भोजन, ईंधन ,चारा,इमारती लकड़ी, औद्योगिक कच्चा माल , कपडा व मकान प्राप्त होता है। बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जैवविविधता का उपयोग कृषि पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ रोगरोधी तथा कीटरोधी फसलों की किस्मों के विकास में किया जा रहा है। उदाहरणार्थ -हरित क्रान्ति के लिए गेहूँ की बौनी किस्मों का विकास जापान के नारीन-10 नामक गेहूँ की किस्म से तथा धान की बौनी किस्मोंका विकास ताइवान में पायी जाने वाली डी-जियो-रु -जेन नामक धान की प्रजाति से किया गया थ। सन 1970 के दशक में जब एशिया महाद्वीप के क्षेत्र में धान की फसलें ग्रासी स्टन्ट विषाणु से नष्ट हो गई थी तब पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगृहीत की गई जंगली धान की प्रजाइ .ओराइजा निवेरा. (Oryza nivara ) से उक्त रोग के प्रति प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो गई। यदि यह प्रजाति संरक्षित नहीं की जाती तो हम कल्पना कर सकते हैं कि एशिया महाद्वीप में जहाँ अधिक जनसंख्या धान पर निर्भर है, उसकी क्या हालत होती ?
वर्तमान में जंगली धान के रोगरोधी और कीटरोधी 20 मुख्य जीन्स(genes) का उपयोग धान सुधार कार्यक्रम में हो रहा है। अभी विश्व पेट्रोलियम पदार्थों के सीमित संसाधनों तथा उनके अनियंत्रित दोहन से चिंतित है। ऐसे में जैट्रोपा व करंज नामक पौधों से बायोडीजल प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
(ii) औषधीय महत्व (Medicinal Value) - प्राचीन काल से ही पौधों का औषधीय क्षेत्र में विशेष महत्व रहा है। आयुर्वेद में तो पौधों सही प्राप्त औषधियों से इलाज किया जाता है। कुनैन का इलाज सिनकोना पादप की छाल से, सदाबहार विनक्रिस्टीन (Vincristine ) तथा विनब्लास्टिन (Vinblastine ) पौधों का उपयोग असाध्य रक्त कैंसर (Leukemia), टैक्सस बकाटा वृक्ष की छाल का कैंसर रोग में तथा सर्पगंधा का उपयोग रक्तचाप के इलाज में किया जाता है। अनेक पौधे जैसे तुलसी, ब्राह्मी , अश्वगंधा , शतावरी , गिंगो गिलोय आदि पौधों में एड्स (AIDS ) रोधी गुण पाये जाते हैं।
(iii) पर्यावरणीय महत्व( Environmental Value )-
(अ) खाद्य -शृंखला का संरक्षण (Conservation of food chain )- पारिस्थितिक तंत्र में एक जीव अन्य जीव का भक्षण करते हैं अतः एक प्रजाति किसी अन्य प्रजाति पर निर्भर होती है। यदि तंत्र में एक प्रजाति विलुप्त हो जाए तो खाद्य शृंखला का असंतुलन हो जाता है परन्तु जैवविविधता संपन्न होने से खाद्य श्रंखला के वैकल्पिक पथ होते हैं, जिसके कारण खाद्य शृंखलायें त्रिस्तर रहती है, इसकी कमी अन्य प्रजाति पूर्ण करती है। इस प्रकार खाद्य शृंखला का संरक्षण होता है।
(ब) पोषक चक्र नियंत्रण (Protection of nutrient cycle )- जैवविविधता पोषक चक्र को गतिमान रखती है। मिट्टी में विध्यमान जीवाणुओं की विविधता जीवों के मृत भागों को विघटित करके पुनः पौधों को उपलब्ध कराती है। अतः इस प्रकार से यह चक्र गतिमान रहता है।
(स ) पर्यावरण प्रदुषण का निस्तारण (Expeditation of environmental pollutants ) - अनेक पौधे प्रदूषकों का विघटन व अवशोषण करने की क्षमतायुक्त होते हैं। जैसे सदाबहार पौधे में ट्राइनाइट्रोटोलुइन विस्फोटक का विघटन करने की क्षमता होती है। अनेक जीवाणु जैसे स्यूडोमोनास प्यूटिडा , अर्थोबक्तेर विस्कोसस व साइट्रोबेक्टर प्रजातियों में औद्योगिक अपशिष्ट से भारी धातुओं को हटाने की क्षमता होती है। राइजोपस ओराइजीस कवक में यूरेनियम व थोरियम तथा पेनिसिलियम क्राइसोजीनम में रेडियम जैसे घातक तत्वों को हटाने की क्षमता होती है।
(iv) सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व (Social, cultural and spiritual value )- मानव व वनस्पति का सम्बन्ध प्राचीन समय से रहा है। आज भी कुछ आदिवासी अपनी सम्पूर्ण आवश्यकताओं पौधों से प्राप्त करते हैं। कुछ पौधे जैसे तुलसी , पीपल , बरगद, केला, आम , आंवला का आज भी हमारी संकृति में विशेष स्थान है। समय-समय पर इनकी पूजा की जाती है। प्राणियों में भी गाय , बछड़े, मोर, हंस , चूहा , हाथी , कौए का भी हमारी संस्कृति में महत्व है। हमारे देश में ऐसे वन क्षेत्र हैं जिन्हे देववन कहा जाता है, जोग स्वेच्छा से इनका संरक्षण करते हैं।
विश्व स्तर पर जैवविविधता के इस महत्त्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2010 को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाया। वस्तुतः जैवविविधता प्रकृति का अनुपम उपहार है जो पृथ्वी पर जीवन को बनाये रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः हम सभी का कर्तव्य है कि हम जैवविविधता का संरक्षण करें ताकि पृथ्वी पर जीवन अपने विभिन्न रूपों में सदैव मुस्कराता रहे |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions