Doubtnut Promotions Sticky

जैवविविधता के तप्त स्थलों के बारे में समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

ऐसे क्षेत्र जहाँ पर बहुत अधिक जैवविविधता होती है, उन्हें जैवविविधता के तप्त स्थल (Biodiversity hotspot ) कहते हैं। इसकी अवधारणा सर्वप्रथम 1988 में नार्मन मेयर्स (Norman Myers ) ने दी थी। इस आधार पर 1999 में विश्व के 25 क्षेत्रों को जैवविविधता तप्त स्थल घोषित किया गया। वर्तमान में विश्व में 34 बायोडाइवर्सिटी हॉट स्पॉट हैं। इन क्षेत्रों में विश्व की वनस्पतियों की 50 प्रतिशत स्थानबद्ध(endemic ) प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
किसी भी क्षेत्र को जैवविविधता तप्त स्थल घोषित करने के लिए दो शर्तों का होना आवश्यक है -
(i) उस क्षेत्र में विश्व की कुल स्थानबद्ध प्रजातियों की 0.5 प्रतिशत से अधिक प्रजातियाँ उपस्थित हों। संख्या के दृष्टिकोण से उस स्थान पर कम से कम 1500 स्थानबद्ध प्रजातियाँ होनी चाहिए।
(ii) उस क्षेत्र के मूल आवास का 70 प्रतिशत उजड़ चुका हो अर्थात मानव गतिविधियों से उस क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट गहरा रहा हो।
इस प्रकार के क्षेत्र को संरक्षण की तत्काल आवश्यकता होती है इसीलिए इन्हे बायोडाइवर्सिटी घोषित किया जाता है तथा यहाँ पर व्यापक स्तर पर संरक्षण कार्यक्रम चलाये जाते हैं। घोषित 34 बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पॉट का कुल क्षेत्रफल पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का मात्र 2-3 प्रतिशत है। विश्व के कुछ प्रमुख बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पॉट -अटलांटिक वन, पूर्वी मलेशियाई द्वीप समूह , दक्षिण पश्चिम चीन के पर्वत , मेडागास्कर के द्वीप समूह , मध्य अमेरिका, कोलंबिया चोको, मध्य चिली ,पूर्वी हिमालय , पश्चिमी घात, श्रीलंका ,इंडो-बर्मा आदि हैं।
भारत के जैवविविधता तप्त स्थल (Biodiversity hotspots of India ) -
दो तप्त स्थल पूर्वी हिमालय व पश्चिमी घात पूर्ण रूप से भारत में स्थित हैं जबकि इंडो-बर्मा तप्त स्थल में कुछ भारतीय भूभाग हैं।
(i) पूर्वी हिमालय जैवविविधता तप्त स्थल - इसके अंतर्गत पूर्वी हिमालय का असम,अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम तथ पश्चिम बंगाल राज्यों का क्षेत्र आता है। हिमाचल पर्वत श्रृंखला पूर्णतः जैवविविधता से संपन्न है। यहाँ वनस्पतियों की 10,000 प्रजातियाँ मिलती हैं , जिनमें से 3,160 प्रजातियाँ स्थानबद्ध हैं। इस क्षेत्र में पाये जाने वाले प्रमुख जीवों के नाम हैं -हिमालय तहर ,सुनहरा लंगूर , हुलोक गिब्बन, पिग्मी हॉग , उड़न गिलहरी , हिम तेंदुआ , टाकिन , गांगेय डॉलफिन आदि। गांगेय डॉलफिन को 2002 में भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है।
(ii) पश्चिम घात जैवविविधता तप्त स्थल - यह भारत के पश्चिमी तट से लगा हुआ पश्चिमी घात विश्व का एक प्रमुख जैवविविधता तप्त स्थल है। इसमें केरल राज्य सम्मिलित है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों की 5916 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत स्थानबद्ध( endemic ) हैं। यहाँ पाये जाने वाले मुख्य जीव हैं -मालाबार गंध बिलाव,एशियाई हाथी, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल , नीलगिरी तहर, मेकाक बन्दर इत्यादि |
(iii) इंडो -बर्मा जैवविविधता तप्त स्थल - यह तप्त स्थल उष्णकटिबंधीय पूर्वी एशिया में चीन, भारत, म्यांमार, वियतनाम , थाईलैंड,कम्बोडिया तथा मलेशिया के क्षेत्र में है। यहाँ असंख्य वनस्तापियाँ , स्तनधारी जीव , उभयचर व मछलियों की प्रजातियाँ मिलती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions