Doubtnut Promotions Sticky

जैवविविधता का औषधीय तथा पर्यावरणीय महत्व पर लेख लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) औषधीय महत्व (Medicinal Value) - प्राचीन काल से ही जड़ी -बूटियों का उपयोग अनेक प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। एक अनुमान के अनुसार आज लगभग 40 प्रतिशत उपलब्ध ओषधियों को वनस्पतियों से प्राप्त किया जाता है।
पृथ्वी पर समय-समय पर कई असाध्य बीमारियाँ आई हैं जिनका इलाज जैवविविधता में ही तलाशा गया है। असाध्य मलेरिया ज्वर का इलाज़ यकायक ही सिनकोना पादप ही छाल में मिल गया। इसी प्रकार सदाबहार विनक्रिस्टीन (Vincristine) तथा विनब्लास्टिन (Vinblastine) पौधों का उपयोग असाध्य रक्त कैंसर (Leukemia ) के उपचार में होता है।
टैक्सस बकाटा नामक वृक्ष ही छाल का उपयोग कैंसर के इलाज में तथा सर्पगंधा (Rauvolfia serpentina ) का उपयोग उच्च रक्तचाप के इलाज में किया जाता है। आज विश्व में महामारी का रूप ले चुके एड्स (AIDS) का इलाज भी जैव विविधता से ही संभव होगा। तुलसी, ब्राह्मी , अश्वगंध , शतावरी , गिंगो, गिलोय आदि वनस्पतियों में एड्स रोधी गुण पाए गए हैं।
(ii) पर्यावरणीय महत्व (Environmental Value)-
(अ) खाद्य -श्रृंखला का संरक्षण - हम जानते हैं कि खाद्य -श्रृंखला में एक जाति दूसरी जाति का भक्षण करती है अर्थात प्रत्येक प्रजाति किसी दूसरी प्रजाति पर निर्भर रहती है। अतः किसी भी एक प्रजाति के विलुप्त होने से पूरी खाद्य-श्रृंखला के ख़त्म होने का खतरा रहता है। किन्तु जैवविविधता समृद्ध है तो उसमें विभिन्न खाद्य -श्रृंखलाएँ होंगी जिनसे खाद्य जाल (Food web) बनता है। किसी खाद्य -श्रृंखला में किसी एक प्रजाति के कम होने पर खाद्य जाल की अन्य प्रजाति उसकी कमी को पूरा कर खाद्य -श्रृंखला संरक्षण कर सकती है।
(बी) पोषक चक्र नियंत्रण -जैव विविधता पोषक चक्र गतिमान रखने में सहायक होती है। मिटटी की सूक्ष्मजीवी विविधता पौधों व जीवों के मृत भागों को विघटित कर पोषक तत्व पुनः पौधों को उपलब्ध कराने में सहायक होती है। इस प्रकार यह चक्र चलता रहता है।
(स ) पर्यावरण प्रदूषण का निस्तारण - जैवविविधता पर्यावरण प्रदूषण के निस्तारण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ -वनस्पतियाँ प्रदूषकों का विघटन व अवशोषण करने का गुण रखती हैं। जैसे- सदाबहार(Catharanthus roseus) नामक पौधे में ट्राइनाइट्रोटोलुईन (Trinitrotoluene) जैसे घातक विस्फोटक को विघटित करने की क्षमता होती है। सूक्ष्म जीवों स्यूडोमोनास प्यूटिडा(Pseudomonas putida) , आर्थ्रोबेक्टर विस्कोसस (Arthrobacter viscosus) एवं साइट्रोबेक्टर (Citrobacter) प्रजातियों में औद्योगिक अपशिष्ट से भारी धातुओं को हटाने की क्षमता होती है। इसी प्रकार राइजोपस ओराइजी (Rhizopus Oryzae) कवक में यूरेनियम व थोरियम तथा पेनिसिलियम क्राइसोजीनम(Penicillium chrysogenum ) में रेडियम जैसे घातक तत्वों को हटाने की क्षमता होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions