Doubtnut Promotions Sticky

संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने के लिये अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर किये गये दो-दो प्रयासों को समझाइए ।

Text Solution
Verified by Experts

संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने के लिये अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर किये गये प्रयासों -
(1) 1968 में गठित संस्था विश्व प्राकृतिक संरक्षण संघ (IUCN) ने अध्ययन कर 1972 में .रेड डाटा बुक. का प्रकाशन किया जिसमें लुप्त हो रही जातियों को सूचीबद्ध किया। IUCN ने 1973 में एक कन्वेंशन CITES (Convention of international trade in endangered species ) आयोजित की जिसमें संकटग्रस्त प्रजातियों के अन्तराष्ट्रीय व्यापार पर नियंत्रण लगाया।
( 2) 1992 में ब्राजील के शहर रियो -डि-जिनिरियो में पृथ्वी सम्मलेन हुआ। इस सम्मलेन के दौरान जैवविविधता संधि अस्तित्व में आई , जिसमें सभी देशों में जैवविविधता के संरक्षण हेतु प्रयास को बढ़ावा देने की सहमति बनी।
संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किये गये प्रयास -
(1) जैवविविधता पर अन्तराष्ट्रीय संधि सी. बी. डी. (Convention on Bio-diversity ) के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2002 में जैवविविधता एक्ट बनाया गया, जिसके तीन मुख्य उददेश्य निम्न प्रकार से हैं -
(i) जैवविविधता का संरक्षण।
(ii) जैवविविधता का ऐसा उपयोग जिससे यह लम्बे समय तक उपलब्ध रहे।
(iii) देश के जैविक संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के समान वितरण ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके।
( 2) भारत में पर्यावरण, वन , जल, वायु एवं जैवविविधता कानूनों को एक ही दायरे में लाने के उददेश्य से 2 जून, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण का गठन हुआ। इसका मुख्यालय भोपाल में है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions