Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता को ह्रास के लिये उत्तरदायी किन्ही चार कारणों की विविचना कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता के ह्रास के लिए उत्तरदायी चार प्रमुख कारण निम्न प्रकार हैं -
(i) प्राकृतिक आवाज़ का नष्ट होना (Habitat loss )- प्रत्येक जीव अपने निश्चित आवास में रहकर जीवनयापन व अपनी संख्या में वृद्धि करता रहता है। बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम इन प्राकृतिक आवासों को नष्ट कर रहे हैं। वनों की कटाई , वनस्पति के रोग , कृषि भूमि का विस्तार , शहरीकरण , रेल-रोड मार्ग, उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए निरंतर वनों को साफ़ किया जा रहा है। इस कारण जैवविविधता नष्ट हो रही है तथा जीवों का विलुप्तीकरण बढ़ता जा रहा है।
(ii) प्राकृतिक आवास विखण्डन (Habitat Fragmentation )- वन्य प्राणियों के लिए पूर्व में बड़े-बड़े अविभक्त क्षेत्र विस्तारित थे , परन्तु आज अनेक ऐसे कारण जैसे रेल-रोड मार्ग , गैस पाइप लाइन , नहर , विधुत लाइन , बाँध , खेत , शहर आदि के कारण इनके प्राकृतिक आवास विखंडित हो गये हैं। इससे उनके प्राकृतिक क्रियाकलाप बाधित होते हैं।
(iii) जलवायु परिवर्तन (Climate change ) - मानव क्रियाकलापों व प्रदूषण के कारण आज पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा काफी बड़ी जा रही है , इस कारण पृथ्वी का तापक्रम निरंतर बढ़ता जा रह है। बढ़ते तापमान के कारण ध्रुवों पर जमा सिर्फ पिघलकर समुद्रों के जलस्तर को बढ़ा रहे हैं। इससे समुद्री जैवविविधता तथा समुद्र के आसपास की विविधता को नष्ट होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार यदि पृथ्वी का तापमान 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ता है तो विश्व की 70 प्रतिशत प्रजातियों पर विलुप्तता का खतरा हो जायेगा।
(iv) पर्यावरण प्रदूषण (Environmental polluiton)-पर्यावरण प्रदूषण का दुष्प्रभाव प्राणियों व पौधों पर पड़ता है। औद्योगिक अपशिष्ट से प्रदूषित भूमि व जल में अनेक वनस्पति व जीव नष्ट हो जाते हैं। अत्यधिक वायु प्रदूषण के फलस्वरूप होने वाली तेजाबी वर्षा से भी अनेक सूक्ष्मजीव व वनस्पति नष्ट हो जाती है। इसी प्रकार कृषि पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मृदा में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव विलुप्त हो रहे हैं जिससे भूमि की उर्वरकता भी प्रभावित हो रही है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions