Doubtnut Promotions Sticky

मिश्रित फसलीकरण के कारण लिखो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मिश्रित फसलों के चुनाव के कारण-मिश्रित फसलों के वरण के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं -
1. फसल अवधि-एक फसल लंबे समय की तथा दूसरी फसल थोड़े समय की हो सकती है।
2. वृद्धि स्वभाव-एक फसल की वृद्धि से दूसरी फसल को हानि हो सकती है। इसलिए एक फसल लंबी तथा दूसरी बौनी होनी चाहिए।
3. जड़ों का प्रकार-एक फसल की जड़ें कम गहरी तथा दूसरी की अधिक गहरी होनी चाहिएँ।
4. जल की मांग-एक फसल अधिक जल चाहने वाली तथा दूसरी कम जल चाहने वाली उगानी चाहिए।
5. पोषक तत्वों की मांग-उगाई जाने वाली दो फसलों में एक अधिक पोषक तत्व ग्रहण करने वाली तथा दूसरी कम पोषक तत्व ग्रहण करने वाली होनी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions