हरित क्रांति क्या है ? इस पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हरित क्रांति (Green Revolution)–सन् 1960 से 1980 की अवधि में हमारे देश में खाद्य उत्पादन बढ़कर कई गुना हो गया। इसे हरित क्रांति कहते हैं।
हरित क्रांति को संभव बनाने वाले कारक -
(1) सिंचाई के लिए काफ़ी अधिक संख्या में ट्यूबवैल लगाना और नहरें खोदना। (2) कृषि में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग। (3) उर्वरकों का प्रयोग। (4) फसलों को कीटों से नष्ट होने से बचाने के लिए कीटनाशी का प्रयोग।
डॉक्टर स्वामीनाथन के अनुसार हरित क्रांति के कारण खेतों की मृदा उर्वरकों पर निर्भर हो गई है। परंतु उर्वरकों के अधिक उपयोग से नदियों, झीलों, तालाबों आदि का जल प्रदूषित हो जाता है। इसमें जलीय जीवों को हानि होती है। पीड़कनाशियों के अधिक उपयोग से मृदा की उपजाऊ शक्ति, मनुष्यों तथा पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Updated on:21/07/2023
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions