Doubtnut Promotions Sticky

बेल्‍जियम में डच भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच- भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया। क्या आप इस कथन से सहमत है?

Text Solution
Verified by Experts

बेल्‍जियम में अल्पसंख्यक फ्रेंच भाषी लोग तुलनात्मक रूप से बहुसंख्यक डच भाषी लोगों से अधिक समृद्ध तथा शक्‍तिशाली थे। स्वाभाविक रूप से डच भाषी समुदाय इस स्थिति से नाराज था। डच भाषी लोग संख्या में अधिक थे परंतु धन समृद्धि के मामले में कमजोर थे। दोनों समुदायों के बची तनाव का यही मूल कारण था।
बेल्‍जियम में भाषाई विवाद को हल करने के लिए केंद्रीय सरकार में सभी भाषा- समूहों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया। कुछ विशेष‌ कानून तभी पारित हो सकते थे जब विभिन्न भाषा समूहों में उस विषय पर सहमति हो। किसी एक भाषा विशेष को राजकीय भाषा नहीं घोषित किया गया। अलग अलग भाषा समूहों को अपनी सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया गया। इस सरकार को सामुदायिक सरकार कहा गया जो केंद्र तथा राज्य के बाद तीसरे स्तर पर कार्य करती थी। इसे संस्कृति तथा भाषा संबंधी महत्तवपूर्ण निर्णय लेने के अधिकार प्रदान किये गये।
इन सभी प्रयासों के माध्यम के बेल्‍जियम में भाषाई विवाद को हल करने का प्रयास किया गय तो पूर्णतया सफल रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions