Doubtnut Promotions Sticky

लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था निश्‍चित रूप से अन्य शासनो से बेहतर है। इस कथन के पक्ष में तर्क दें।

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र को अन्य शासन प्राणालियों से बेहतर बताया गया है क्योंकि इस शासन व्यवस्था में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो अन्य शासन व्यवस्था में नहीं है।
1. जनतम पर आधारित शासन यह शासन जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार चलाया जाता है और प्रत्येक व्यक्‍ति की इच्छा को ध्यान में रखा जाता है।
2.समानता और स्वतंत्रता को पोषक- लोकतंत्र के अंतर्गत जाति, वंश, रंग, धर्म लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता हैं कानूनस के सामने सभी नागरिक समान माने जाते है। सभी नागरिकों को अपाने विचार, भाषण, सभा आदि करने की छूट दी जाती है।
3. व्यक्‍ति की गरिमा में वृद्धि- इसमें सभी नागरिकों को समान माना जाता हैं सभी व्यक्‍ति गरिमा के साथ जीता है। उसे हेय दृष्‍टि से नहीं देखा जाता, चाहे वह किसी जाति, धर्म, रंग, भाषा, पेशा आदि का हो।
4. यह टकरावों को टालने-संभालने का तरीका देता है और इसमें गलतियां को सुधारने की गुंजाइश होती है लोकतंत्र में काफी विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लिए जाते है। जिससे गलतियां को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। इससे टकराव भी टल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions