Doubtnut Promotions Sticky

भारत की संघीय शासन व्यवस्था की विशेषताओं की चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का संघ घोषित किया। संविधान ने मौलिक रूप से दो स्तरीय शासन व्यवस्था का प्रावधान किया है संघ सरकार या केंद्र सरकार और प्रान्तीय सरकार या राज्य सरकार केंद्र सरकर को पूरे भारतीय संघ् का प्रतिनिधित्व करना है। बाद में पंचायतों और नगरपालिकाओं को रूप में संघीय शासन का तीसरा स्तर भी जोड़ा गया है।
किसी संघीय व्यवस्था की तरह भारत में भी तीनों स्तर की शासन व्यवस्थाओं के अलग अलग अधिकार क्षेत्र है। संविधान में स्पष्ट रूप से केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी अधिकारों के तीन हिस्सों में बांटा गया है। ये तीन सूचियां इस प्रकार है:
1.संघ सूची- जिसमें प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैकिंग संचार, मुद्रा और राष्ट्रीय महत्तव के विषय है इन विषयों पर कानुन बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार को है।
2. राज्य सूची- जिसमें पुलिस, व्यापार, वाण्‍जिय, कृषि और सिंचाई जैसे विषय हैं। इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को है।
3. समवर्ती सूची- जिसमें शिक्षा, वन, मजदूर संघ, विवाह, गोद लेना और उत्तराधिकार जैसे विषय हैं जो केंद्र के साथ राज्य सरकार दोनों मिलकर कानून बनाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions