Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता के साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या है ? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दीजिए। (उत्तर 100 -125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूप निम्नलिखित है -
(1) नियंत्रण और संतुलन की व्यवस्था - इस व्यवस्था में सत्ता का बँटवारा शासन के विभिन्न अंगों विधायिका , कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच होता है। इसे सत्ता के क्षेतिज वितरण के से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें तीनों अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी शक्ति का प्रयोग करते हैं। कोई भी एक अंग सत्ता का असीमित उपयोग नहीं कर सकता है। हर अंग दूसरे पर अँकुश रखता है जिसके परिणामस्वरुप विभिन्न संस्थाओं के बीच सत्ता का संतुलन बना रहाता है।
(2) सत्ता का उर्ध्वाधर वितरण - इस व्यवस्था में सत्ता का बँटवारा सरकार के विभिन्न स्तरों पर होता है , जैसे केंद्रीय सरकार तथा राज्य सरकारों के बीच का बँटवारा। संविधान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख रहता है कि दोनों के बीच सत्ता का बँटवारा किस प्रकार होगा।
(3) विभिन्न समूहों के बीच सत्ता का वितरण - सत्ता का बँटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच भी हो सकता है। इस तरह के बँटवारे में विभिन्न भाषाई , धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को विधायिका और प्रशासन में हिस्सेदारी दी जाती है ताकि वे खुद को शासन से अलग नहीं समझे।
(4) दबाव समूह तथा राजनीतिक दल - दबाव समूह शासन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे समूहों में व्यापारी , उद्योगपति , किसान मजदूर आदि के समूह आते हैं। ये समूह दबाव बनाकर सत्ता में भागीदारी प्राप्त करने का प्रयत्न करते है। इसी प्रकार राजनीतिक दल का अस्तित्व तथा उनके बीच आपसी प्रतिस्पर्द्ध इस बात पर सुनिश्चित कर देती है कि सत्ता एक समूह या हाथ में नहीं रह सकती है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions