Doubtnut Promotions Sticky

दबाव - समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है? (उत्तर 100 - 125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

दबाव समूह और राजनीतिक दल में अंतर-
(क) दबाव - समूह और राजनीतिक दल में पहला अंतर यह है कि राजनीतिक दल अनेक राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होते है और देश की सत्ता पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं जबकि दबाव - समूहों का राजनीतिक गतिविधियों में घुसने का कोई उद्देश्य नहीं होता और ना ही उन्हें देश की सत्ता संभालने का कोई लालच होता है।
(ख) राजनीतिक दल एक विस्तृत संस्था होती है जिसके सदस्यों की संख्या हजारों में नहीं वरन् लाखों में होती है। और उसके फैलाव का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा होता है। इनमें कुछ राजनीतिक दलों का आधार लगभग समस्त देशों में होता है जबकि हाल में कुछ क्षेत्रीय राजनीतिक दल अस्तित्व में आए हैं।
(ग) राजनीतिक दलों के समाने अनेक उद्देश्य होते है जो जीवन के हर पहलू राजनीतिक सामाजिक , धार्मिक , आर्थिक आदि को छूते है वहीं दबाव - समूहों का उद्देश्य सीमित होता है और वे उस उद्देश्य से हटकर परे देखने का प्रयत्न नहीं करते। वकीलों के दबाव - समूह का अध्यापकों के दबाव - से कोई सरोकार नहीं सब अपनी-अपनी डफली और अपना अपना राग बोलते है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions