Doubtnut Promotions Sticky

यदि किसी मनुष्य में XXY लिंग गुणसूत्र पाए जाएँ तो उसके शरीर एवं जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लिंग गुणसूत्र में ट्राइसोमी (XXY) के कारण क्लाइनफेल्टर्स सिण्ड्रोम (Klinefelter.s syndrome) प्रदर्शित होता है। ऐसे व्यक्तियों में दैहिक गुणसूत्रों की संख्या सामान्य होती है। क्लाइनफेल्टर्स सिण्ड्रोम वाले व्यक्ति में गुणसूत्रों की संख्या 47 होती है। यह अण्डजनन या शुक्रजनन के समय गुणसूत्र अवियोजन के कारण होता है।
क्लाइनफेल्टर्स सिण्डोम वाले व्यक्ति बाह्य लक्षणों में पुरुष होते हैं, लेकिन इनके बाह्य जनन अंग अल्पविकसित होते हैं। स्तन स्त्रियों के समान विकसित होते हैं। यह अवस्था गाइनेकोमेस्टिया (Gynaecomastia) कहलाती है। शरीर पर बाल कम होते हैं। ये व्यक्ति बन्ध्य या नपुंसक (eunuch) होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions