वाटसन एवं क्रिक द्वारा प्रस्तुत द्विकुण्डलीय D.N.A. की संरचना का वर्णन कीजिए।
D.N.A. सभी प्रोकैरियोटिक व यूकरियोटिक कोशिकाओं में आनुवंशिक पदार्थ है। यह जीव से सम्बन्धित सभी सूचनाओं का संग्रह करता है। प्रतिकृति करने के कारण जीवों में जनन सम्भव बनाता है। यह आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक है। यह आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाता है।
D.N.A. उच्च अणु भार वाला वृहद अणु (macro molecule) है। बाटसन व क्रिक (Watson, Crick, : 1953) ने D.N.A. संरचना का द्विकुण्डलित मॉडल प्रस्तुत किया।
डी०एन०ए० का रासायनिक संघटन
D.N.A. का अणु न्यूक्लियोटाइड्स जोड़ों (nucleotidespairs) का बहुलक होता है। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड डिऑक्सीराइयोस शर्करा, नाइट्रोजनी क्षारक तथा फॉस्फेट का बना होता है। डिऑक्सीराइबोस शर्करा पाँच कार्बन शर्करा होती है। नाइट्रोजनी क्षारक दो प्रकार के होते है
(i) प्यूरीन (Purine)-एडीनीन (adenine) तथा ग्वानीन (guanine)
(ii) पिरिमिडीन (Pyrimidine)-साइटोसीन (cytosine) तथा थायमीन (thymine)
नाइट्रोजनी क्षारक डिऑक्सीराइबोस शर्करा से ग्लाइकोसाइडिक बन्ध (B-glycosidic bond) द्वारा जुड़े रहते है। इससे न्यूक्लियोसाइड (nucleoside) बनते हैं।
न्यूक्लियोसाइड फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (Phosphodiester bond) द्वारा फॉस्फोरिक आल के साथ जुड़कर न्यूक्लियोटाइड (nucleotide) का निर्माण करते हैं।
ये न्यूक्लियोटाइड विभिन्न क्रमों में जुड़कर पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला बनाते है। पॉलिन्यूक्लियोटाइड्स की दो प्रतिसमान्तर श्रृंखलाएं D.N.A. अणु बनाती हैं।
डी०एन०ए० संरचना का दोहरा हेलिक्स मॉडल
वाटसन व क्रिक का विकुण्डली मॉडल रोजालिन फेंकलिन ब बिल्किस द्वारा प्रदत्त D.N.A. के एक्स किरण विवर्तन आँकड़ों पर आधारित है।
इसमें इरविन घारगाफ द्वारा प्रकाशित क्षारक युग्मों से जुड़े आँकड़ों को भी आधार बनाया गया। D.N.A. अणु पॉलिन्यूक्लियोटाइड्स (polynucleotides) की दो प्रतिसमान्तर शृंखलाओं से बना होता है। इसमें एक न्यूक्लियोटाइड अणु का फॉस्फेट समूह दूसरे न्यूक्लियोटाइड के शर्करा अणु के 3 कार्बन परमाणु के साथ जुड़ा होता है। इस प्रकार दो शर्करा अणुओं के मध्य 5 और 3. स्थितियों पर बन्ध बनता है। दोनों मुंखलाओं के नाइट्रोजनी क्षारक हाइड्रोजन बन्यों द्वारा जुड़कर D.N.A. अणु का निर्माण करते हैं।
दोनों शृंखलाएँ एक काल्पनिक केन्द्रीय अक्ष पर दाहिने हाथ की दिशा में कुण्डलित रहती हैं और सीढ़ी जैसी रचना बनाती है। सीढ़ी के स्तम्भ या रेलिंग के स्थान पर शर्करा तथा फॉस्फेट अणु होते है। सीढ़ी के पायदान वाले स्थान पर नाइट्रोजनी क्षारक होते हैं। दोनों स्ट्रैण्ड एक-दूसरे के प्रतिसमानान्तर (antiparallel) होते हैं अर्थात् एक स्ट्रैण्ड का 5. छोर तथा दूसरे स्ट्रैण्ड का 3. छोर एक ओर रहते हैं।
नाइट्रोजनी क्षारक एक-दूसरे से विशिष्ट क्रम में जुड़े रहते हैं। एडीनीन सदैव थाइमीन (AT) से दो हाइड्रोजन बन्ध द्वारा और साइटोसीन ग्वानीन (CG) के साथ तीन हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़ता है।
D.N.A, में क्षारक युग्मन की पूरकता इसका महत्वपूर्ण गुण है जो इसके प्रतिकृतिकरण को सक्षम बनाता है।
D.N.A. के दोहरे हेलिक्स का व्यास 20 Å होता है। हेलिक्स के प्रत्येक मोड़ (turn) में 10 क्षारक जोड़े होते हैं। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड के बीच की दूरी 0.34nm होती है तथा दोहरे हेलिक्स के प्रत्येक मोड़ की लम्बाई 3.4nm होती है। (nm = 10−9 m)
वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी०एन०ए० मॉडल का एक महत्त्वपूर्ण गुण इसका आनुवंशिक पदार्थ के रूप में अपने प्रतिकृतिकरण (replication) में तथा संतति में संचरित होने में सक्षम होना है।
D.N.A. का महत्त्व
(1) आनुवंशिक इकाई जीन्स D.N.A. के बने होते हैं। D.N.A. का मुख्य कार्य आनुवंशिकी लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाना है।
(2) यह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोशिका की समस्त जैविक क्रियाओं का नियमन करता है।
(3) यह R.N.A. का संश्लेषण करता है। R.N.A. प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
(4) D.N.A. पर्याप्त रूप से स्थायी होता है। इसमें उत्परिवर्तन की सम्भावनाएँ न्यूनतम होती हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आण्विक आधारEXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?36videos
वंशागति का आण्विक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आणिवक आधार EXERCISE - बहुविकल्पीय प्रशन11videos
वंशागति का आणिवक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?16videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
Similar Questions
पुनरावृति DNA तथा अनुषंगि DNA में अंतर लिखिए।
View Solutionहरगोविंद खुराना जाने जाते हैं-
View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
42:23View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
48:57View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
01:30:48View SolutionBOARD SPECIAL|ग्लूकोस को बनाने की विधि एवं संरचना
49:38View Solutionकार्बोनिल समूह की संरचना|एल्डिहाइड एवं कीटोन का विरचन #!#भौतिक गुण धर्म #!#रसायनिक अभिक्रियाएं
01:00:49View Solutionवृक्काणु (नेफ्रॉन) की संरचना एवं प्रकार
35:27View Solutionवसा | वसा का वर्गीकरण | सरल वसा | संयुग्मित वसा | व्युत्पन्न वसा | वर्णन - सरल वसा की संरचना व कार्य
35:17View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
View Solutionसजीवों में कोशिका की संरचना एवं आकृति
View Solutionकोशिका की संरचना एवं साइज़
View Solutionमाल्टोस की संरचना का अध्ययन कीजिए और गलत कथन को चिह्नित कीजिए।
17:54View Solution