Doubtnut Promotions Sticky

झूम खेती पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

झूम खेती (Jhum Cultivation)-जंगल में रहने वाले आदिवासी जनजातियाँ एक जगह से दूसरी जगह स्थानान्तरित होती रहती हैं। जीवनयापन के लिए वे जंगलों की भूमि पर खेती करके और शिकार करके जीविका चलाते हैं। ये जंगल के पेड़-पौधों को काटकर जला देते हैं और कृषि के लिए स्थान तैयार करते हैं। पेड़-पौधों को जलाने के कारण मृदा की उर्वरता बढ़ जाती है। कुछ समय पश्चात् ये उस स्थान को छोड़कर अन्य स्थान पर चले जाते है। मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, नागालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा, असम आदि प्रदेशों में झूम खेती देखने को मिलती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions