Doubtnut Promotions Sticky

राष्ट्रीय उद्यान से आप क्या समझते हैं? भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान का नाम लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

राष्ट्रीय उद्यान (National Parks)-वन्य जीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने हेतु केन्द्र सरकार राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना करती है। | इन उद्यानों में किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप मना होता है। इनमें किसी | कार के निजी स्वामित्व के अधिकार नहीं दिए जाते। राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव एवं पारिस्थितिक तन्त्र दोनों के संरक्षण के लिए सुनिश्चित होते हैं। इनमें शिकार करना, शुओं को चराना आदि पूर्णरूप से वर्जित होता है अर्थात् इन उद्यानों में उपस्थित | पम्पदाओं को व्यावसायिक निष्कर्षण के लिए उपयोग नहीं किया जाता। वर्तमान समय में हमारे देश में 105 राष्ट्रीय उद्यान हैं जो भारत के 39,919 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हुए हैं। भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान हैली राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1936 में हुई थी जिसे वर्तमान समय में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Jim Corbett National Park) के नाम से जाना जाता है। इनकी स्थापना एवं नियन्त्रण केन्द्र सरकार के अधीन होता है, परन्तु इनकी व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन होती है। यह IUCN के श्रेणी II के संरक्षित क्षेत्र हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions