Doubtnut Promotions Sticky

कोई अंतरिक्षयात्री अंतरातारकीय आकाश में 100ms2 की एकसमान दर से त्वरित अपने अंतरिक्षयान से दुर्घटनावश बाहर फेंक दिया जाता है। जिस क्षण अंतरिक्षयात्री अंतरिक्षयान से बाहर आ जाता है, इसके तुरन्त पश्चात् अंतरिक्षयात्री का त्वरण क्या है? (मान लीजिए कि यात्री पर गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करने के लिए उसके निकट कोई तारा नहीं है।)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार अंतरिक्ष यात्री का त्वरण शून्य होगा क्योंकि जिस क्षण यात्री अन्तरिक्ष यान से बाहर आता है उस क्षण अन्तरिक्ष यात्री पर किसी तारे के कारण गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित नहीं होता है, साथ ही यान का आकार छोटा होने से यान का यात्री पर गुरुत्वाकर्षण बल नगण्य होता है। इस प्रकार यात्री पर कोई बल कार्य नहीं करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions