Doubtnut Promotions Sticky

किसी कोमल क्षैतिज फर्श पर 2 kg संहति का लकड़ी का गुटका रखा है (चित्र)। जब इस गुटके के ऊपर 25kg संहति का लोहे का बेलन रखा जाता है तो फर्श स्थिर गति से नीचे धैंसता है तथा गुटका व बेलन एक साथ 0.1ms1 त्वरण से नीचे जाते हैं। गुटके की फर्श पर क्रिया (a) फर्श के धंसने से पूर्व तथा (b) फर्श के धंसने के पश्चात् क्या है? g=10ms2 लीजिए। समस्या में क्रिया-प्रतिक्रिया युगलों को पहचानिए।
किसी कोमल क्षैतिज फर्श पर 2 kg संहति का लकड़ी का गुटका रखा है (चित्र)। जब इस गुटके के ऊपर 25kg संहति का लोहे का बेलन रखा जाता है तो फर्श स्थिर गति से नीचे धैंसता है तथा गुटका व बेलन एक साथ 0.1ms^(-1)  त्वरण से नीचे जाते हैं। गुटके की फर्श पर क्रिया (a) फर्श के धंसने से पूर्व तथा (b) फर्श के धंसने के पश्चात् क्या है? g= 10 ms^(-2)   लीजिए। समस्या में क्रिया-प्रतिक्रिया युगलों को पहचानिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) फर्श के धंसने से पूर्व गुटके की फर्श पर क्रिया = गुटके का भार = mg = 2 x 10 = 20 न्यूटन (ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर)
(b) फर्श के धंसने के पश्चात् गुटके की फर्श पर क्रियानिकाय (गुटका + बेलन) पर परिणामी बल
(m+M)g -R. = (m+M)a
यहाँ M= बेलन का द्रव्यमान
R. = अभिलम्ब प्रतिक्रिया बल
(2+25)×10R.=(2+25)×0.1
27×10R.=27×0.1
R.=2702.7=267.3 न्यूटन
गति के तृतीय नियमानुसार
R. = (गुटका + बेलन) की फर्श पर क्रिया
= 267.3 न्यूटन (ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions