Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए।
भ्रष्टाचार - मुक्त समाज
• भ्रष्टाचार क्या है ?
• सामाजिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार
• कारण और निवारण

Text Solution
Verified by Experts

भ्रष्टाचार - मुक्त समाज - भ्रष्टाचार दो शब्दों .भ्रष्ट. और .आचार. के मेल से बना है। .भ्रष्ट. शब्द के कई अर्थ होते है .मार्ग से विचलित, .ध्वस्त. एवं बुरे आचरण वाला तथा .आचरण. का अर्थ है .चरित्र. , .व्यवहार. या .चाल - चलन.। इस प्रकार भ्रष्टाचार का अर्थ हुआ - अनुचित व्यवहार एवं चाल - चलन। विस्तृत अर्थों में इसका तात्पर्य व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले ऐसे अनुचित कार्य से है, जिसे वह अपने पद का लाभ उठाने हुए आर्थिक या अन्य लाभों को प्राप्त करने के लिए स्वार्थपूर्ण ढंग से करता है। रिश्वत लेना - देना, खाद्य पदार्थों में मिलावट, मुनाफाखोरी, कानूनों की अवहेलना करके अपना उल्लू सीधा करना आदि। भ्रष्टाचार के ऐसे रूप है, जो भारत ही नहीं दुनियाभर में व्याप्त है।
कवि .रघुवीर सहाय. ने देश के भ्रष्ट नेताओं पर व्यंग्य करते हुए लिखा है -
..निर्धन जनता का शोषण है
कहकर आप हँसे
लोकतन्त्र का अन्तिम क्षण है
कहकर आप हँसे
सबके सब है भ्रष्टाचारी
कहकर आप हँसे
चरों ओर बड़ी लाचारी
कहकर आप हँसे।..
आज हमारे देश में धर्म, शिक्षा, राजनीति, प्रशासन इत्यादि सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार ने अपने पाँव फैला दिए है। व्यापारी वर्ग सोचता है कि जाने कब घाटे की स्थिति आ जाए, इसलिए जैसे भी हो उचित - अनुचित तरिके से अधिक - से अधिक धन कमा लिया जाए। इन सबके अतिरिक्त गरीबी, बेरोजगारी सरकारी कार्यों का विस्तृत क्षेत्र, अलप - वेतन इत्यादि कारणों से भी भारत में भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। हमारी पूर्व प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने एक बार कहा था - ..उन मन्त्रियों से सावधान रहना चाहिए, जो बिना पैसों के कुछ नहीं कर सकते ओर उनसे भी, जो पैसे लेकर कुछ भी करने की इच्छा रखते है।.. भ्रष्टाचारियों के लिए भारतीय दण्ड संहिता में दण्ड का प्रावधान है तथा समय - समय पर भ्रष्टाचार के निवारण के लिए समितियाँ भी गठित हुई है। इस समस्या के समाधान हेतु निम्नलिखित बातों का पालन किया जाना आवश्यक है। सबसे पहले इसके कारणों, जैसे - गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि को दूर किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरिके से अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि भ्रष्ट लोगों को उच्च पदों पर आसीन होने से रोका जा सके। देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एना हजारे द्वारा किए गए प्रयासों का काफी अच्छा परिणाम सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाकर भारतीय युवाओं में देश की छवि को स्वस्थ बनाने का न्य जोश भर दिया है। यदि देश का युवा वर्ग अपना कर्तव्य समझकर भ्रष्टाचार का विरोध करने लगे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत से भ्रष्टाचार रूपी दानव का अन्त हो जाएगा। हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम ने कहा है - ..यदि किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना है, तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य माता - पिता और गुरु यह कार्य कर सकते है।..

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions