Doubtnut Promotions Sticky

जिन चिकित्सा क्या है ? एडिनोसिन डीएमीनेज (ADA) की कमी का उदाहरण देते हुए इसका वर्णन कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन चिकित्सा (जीन थेरेपी) - म्युच्य ऐसे अनेक आनुवंशिक रोगों से पीड़ित होता है , जिनका चिकित्सा विज्ञान में उपचार नहीं है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा इनका उचार सम्भव हो गया है। जीन चिकित्सा के अंतर्गत रोगकारक जीन को सामान्य जीन द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। इस तकनीक में सामान्य जीन को व्यक्ति की किसी वियुक्त कोशिका (isolated cell) अथवा भ्रूण में स्थानांतरित किया जाता है। सामान्य जीन को विशिष्ट क्लोन जीन से प्रतिस्थापित किया जाता है। इस प्रकारिया को जीन चिकित्सा या जीन सर्जरी कहते है।
जीन चिकित्सा का प्रयोग सर्वपर्थम 1990 में एडिनोसिन डीएमीनेज एंजाइम की कमी से पीड़ित चार वर्षीय लड़की में किया गया। यह एंजाइम प्रतिरक्षा तंत्र के लिए आवश्यक होता है। इस एंजाइम की कमी के कारण T-लिम्फोसाइट्स निष्क्रिय हो जाती है। इसके कारण इस रोग से ग्रसित व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। इस रोग को गंभीर संयुक्त प्रतिरक्षा न्यूनता (SCID) कहते हैं।
इस रोग का उपचार एंजाइम प्रतिस्थापना चिकित्सा (enzyme replacement therepy) अथवा अस्थिमज्जा प्रतिरोपण (bone marrow transplant) द्वारा किया जाता है परन्तु इन विधियों से रोग का स्थायी उपचार नहीं होता।
ocr_image
रोग का स्थायी उपचार जीन चिकित्सा द्वारा किया जाता है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग पर आधारित प्रक्रिया में रोगी के रुधिर के लिम्फोसाइट्स का कृत्रिम संवर्धन किया जाता है। रिट्रोवेर्स को वाहक के रूप में उपयोग करके स्वस्थ ADA जीन (C-DNA) लिम्फोसाइट में निवेशित की जाती है। C-DNA । (ADA जीन ) युक्त लिम्फोसाइट्स को रोगी के शरीर में इंजेक्शन द्वारा पहुंचाया जाता है। लिम्फोसाइट्स की जीवन - अवधि सिमित होने के कारण रोगी को ADA जीन युक्त लिम्फोसाइट्स बार-बार देनी होती है।
अस्थिमज्जा की रूपांतरित कोशिकाओं को भ्रूण की युवा अवस्था में प्रतिस्थापित करके इसका स्थायी समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions