Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(1) इस प्रकार की फसलें पीड़क प्रतिरोधी होती है , जैसे Bt फसले।
(2) इस प्रकार की फसलों में पौधों द्वारा खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि होती है
(3) इस प्रकार की फसलें अजैव प्रतिबलों (abiotic stresses) जैसे ठंडा , सूखा, लवण, ताप आदि के प्रति अधिक सहिष्णु होती है।
(4) इस प्रकार की खाद्य फसलों के पौष्टिक स्तर (nutritional value) में वृद्धि होती है , जैसे - विटामिन - ए समृद्ध गोल्डन राइस।
(5) रासायनिक पीड़कनाशकों पर कम निर्भरता। अतः पर्यावरण प्रदूषण रोकने में योगदान।
(6) इस प्रकार की फसलें कटाई पश्चात होने वाले नुकसानों को कम करने में सहायक होती है। जैसे फ्लावर सवर टमाटर जिसकी शेल्फ वैल्यू आधी है।
(7) ऐसे पौधों के निर्माण में सहायक हैं जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में उद्योगों में वसा, ईंधन, भेषजीय पदार्थों (pharmaceuticals) की आपूर्ति की जाती है।
आनुवंशिक रूपांतरित फसलों के उत्पादन से हानि
(1) इस प्रकार की फसलों में वंचित जीन के साथ कोई अन्य जैसे ऐंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीन आदि हो सकता है जो एलर्जी उत्पन्न कर सकता है।
(2) इस विधि द्वारा उत्पादित कुछ फसलों में बीज पैदा करने क्षमता नहीं होती जिससे किसान को प्रत्येक बार नए बीज खरीदने होते है। बीज महँगे भी होते है।
(3) आनुवंशिक रूपांतरित फसलों के पर्यावरण व मनुष्य क्या होंगे इसका भी अभी अध्ययन नहीं हुआ है। अतः यह कुछ समस्या उत्पन्न कर सकता है। मनुष्य की आँत के लाभदायक जीवाणु भी कुप्रभावित हो सकते हैं।
(4) वैज्ञानिकों व व्यक्तियों का एक वर्ग यह मानता है कि मनुष्य का प्रकृति के कार्यों में दखल नैतिक रूप से उचित नहीं।
(5) फसलों में आनुवंशिक बदलाव से उस फसल पर निर्भर रहने वाले जीवधारियों पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions