Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाशिक तंतु क्यों होते है? किरण चित्र की सहायता से इनके द्वारा प्रकाश संचरण की विधि समझाइए | इसमें किस घटना का उपयोग होता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाशिक तंतु-"प्रकाशिक तंतु प्रकाश के पूर्ण आतंरिक परावर्तन की घटना पर आधारित एक ऐसी युक्ति है जिसमे किसी प्रकाश सिगनल को प्रकाश के ही रूप में एक स्थान से दुसरे स्थान तक तीव्र गति से बिना ऊर्जा-ह्रास के प्रेक्षित किया जा सकता है | "
ocr_image
प्रकाशिक तन्तु का केन्द्रीय भाग काँच अथवा क्वार्ट्ज का बना लगभग 104 मीटर मोटाई का लंबा पतला पाईप होता है जिसे क्रोड़ कहते है | इसके चारो ओर कम अपवर्तनांक (n=1.5) वाले पदार्थ की पतली परत होती है जिसे अधिपटटन कहते है| इसकी सुरक्षा के लिए चारो ओर प्लास्टिक का एक आवरण होता है |
जब प्रकाश प्रकाशिक तंतु के एक सिरे से क्रोड़ में प्रवेश कर क्रोड़ व् क्लेडिंग के आन्तरापृष्ठ पर क्रान्तिक कोण से बड़े कोण पर आपतित होता है तो इसका क्रोड़ में पूर्ण आतंरिक परावर्तन हो जाता है| यह क्रिया क्रोड़ व् क्लेडिंग के आन्तरापृष्ठ पर बार-बार होती है , जिस कारण प्रकाश क्रोड़ में बिना ऊर्जा ह्रास के प्रकाश की चाल से आगे गति करता है |
प्रकाशिक तंतु का उपयोग दूरसंचार में वेधुत संकेतो को प्रकाश संकेतो में परिवर्तित कर दूर स्थानों तक भेजने में किया जाता है तथा चिकित्सीय उपकरण अंत: दर्शी में किया जाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions