Doubtnut Promotions Sticky

26 जनवरी- (क) भूमिका (ख) इसे राष्ट्रिय पर्व क्यों कहते है? (ग) 26 जनवरी को हमारा राष्ट्र गणतंत्र था या स्वतन्त्र? इस दिन हम नतमस्तक होकर क्यों झण्डा फहराते है? (घ) उपसंहार।

Text Solution
Verified by Experts

.सिहांसन खली करो कि जनता आती है.. उद्घोष करती हुई 26 जनवरी आयी।
26 जनवरी भारतीय इतिहास में चिरस्मरणीय दिवस है। प्रत्येक वर्ष इस दिन भारतीय जनता बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपना गणतंत्र दिवस मनाती है। दीपावली एवं विजयादशमी धार्मिक पर्वो के समान ही 26 जनवरी हमारे लिए राष्ट्रीय पर्व है। सदियों तक हमारा देश गुलाम था। 15 अगस्त, 1947 ई. को यह स्वतन्त्र हुआ और 26 जनवरी, 1950 ई. को गणतंत्र घोषित किया गया है।
अब प्रश्न उठता है कि 26 जनवरी को ही स्वंतंत्र भारत के नवनिर्मित संविधान के कार्यान्वयन के लिए क्यों चुना गया? इसका भी एक इतिहास है। हमे अच्छी तरह याद है कि 26 जनवरी, 1930 ई. को जब हम .रावी. के पुनीत तट पर एकत्र हुए थे। हमने प्रतिज्ञा की थी ..स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिक है। इस अधिकार को हम प्राप्त करके ही दम लेंगे। 26 जनवरी, 1930 ई. तो चली गयी, पर उस दिन जो चेतना जगी उसका अन्त नहीं हुआ। उस दिन की अंगड़ाई के बाद फिर हम सो न सके। समय आग बढ़ा और साथ-ही-साथ हम भी आगे बड़े। पथ के काँटे हमे रोक नहीं सके। प्रतिवर्ष ठीक समय पर जनवरी आती है और हमे उत्साहित तथा उत्तेजित करती है। हमे नवस्फूर्ति प्रदान करती है और हमारी प्रतिज्ञा की याद दिलाती है। इस तिथि को हम अपनी वही प्रतिज्ञा दुहराते है।
वह दिन भी आया जब हमारी प्रतिज्ञा पूरी हुई। हम स्वतन्त्र हुए। रावी की घाटी यह संदेश सुनकर फूल उठी। जिस 26 जनवरी दिवस ने हमे अपनी प्रतिज्ञा की पूर्ति के लिए स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने-आप को, अपने सर्वस्व को, अपने सुख-सौभाग्य को होम करते देखा था, उसी ने हमे स्वतन्त्र देखा। उसने हमारे जनतंत्र को देखा सिर्फ देखा ही क्यों, वह स्वयं जनतंत्र की प्रतिष्ठा बन गया।
इस गणतंत्र की पृष्ठभूमि में तिलक, गोखले, गाँधी, जवाहर, सुभाष, श्रीकृष्ण, राजेंद्र, पटेल इत्यादि की साधना एवं तपस्या है। हमे यह स्मरण दिलाता है कि भारत में सभी मनुष्य बराबर है, भाई-भाई है। प्रतिवर्ष हम 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते है। प्रत्येक घर एवं संस्था के ऊपर राष्ट्रीय झण्डा फहराया जाता है। हम आत्मदृढ़ता से बन्दनवार सजाते है। आत्मसयंम का जल छिड़क कर जन्मभूमि को पवित्र करते है। स्वतंत्रता की थाली में आपस के भेद-विभेद के धूप जलाकर उसकी आरती करते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions