Doubtnut Promotions Sticky

इस आत्मकथ्य के आधार पर स्वतन्त्रता आंदोलन के परिदृश्य का चित्रण करते हुए उसमें मन्नू की भूमिका पर प्रकाश डालें।

Text Solution
Verified by Experts

सर्वत्र स्वतन्त्रता आंदोलन की हलचल मची थी। 1946-47 ई. में संपूर्ण भारत जोश-खरोश से आच्छादित था। हर नगर में प्रभात-फेरियाँ, हड़ताले, जुलूस और जोशीले भाषण हो रहे थे। देश के नवयुवक पूरे दमखम से आंदोलन में लगे थे। युवक और युवतियों का खून लावा बन चुका था।
लेखिका ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में प्रत्यक्ष रूप में भागीदारी की। कॉलेज का वातावरण पूर्णतः स्वतन्त्रता आंदोलनमय था। कॉलेज की लड़कियों में भी राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूट कर भरी थी। लेखिका और उसकी दो सहेलियों के इशारे पर कॉलेज की सभी लड़कियाँ बाहर निकल पड़ती थीं। प्रभात फेरियों, जुलूस, हड़तालों और भाषण बाजी में खुलकर भाग लेती थीं। लड़कियाँ कॉलेज के अनुशासन से स्वतन्त्र होकर जुलूस निकालती थीं, नारे लगाती थी और लोगों को आंदोलन के लिए प्रेरित करती थी। इस प्रकार का वातावरण राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions