Doubtnut Promotions Sticky

समाज सेवा

Text Solution
Verified by Experts

व्यक्तिगत लाभों को त्याग कर आसक्ति रहित होकर जो जन-सेवा की जाती है, उसे समाज-सेवा कहते हैं। समाज में रहने वाले प्राणियों की सुख-सुविधा और उन्नति के लिए किया गया प्रयास ही समाज-सेवा है। समाज सेवा मानव के लिए दिव्य वरदान है यह मानवता की सही पहचान है। मनुष्य की सम्पूर्ण विकास-कथा समाज की सुनहली पट-भूमि पर ही विनिर्मित हुई है।
मनुष्य समाज की इकाई मात्र है। पर वह समाज का अभिन्न अविच्छिन्न अंग है। समाज से अलग उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। वह समाज में जन्म ग्रहण करता है। समाज के अन्तर्गत ही उसका लालन-पालन होता है। समाज के प्रांगण में ही वह चलना-फिरना खेलना-कूदना, उछलना-बोलना और पड़ना-लिखना सीखता है। समाज में रहने के कारण ही मानव को विधाता की सारी सर्जनाओं का मुकुटमणि माना जाता है। अतः जिस समाज ने मानव को मानव कहलाने का औचित्य प्रदान किया, उस समाज के प्रति भी व्यक्ति का कुछ कर्तव्य होता है और उसका दायित्व गुरुतर होता है। उसे समाज की सेवा में सतत् सचेष्ट संलग्न और सजग रहना है।
वस्तुत: वही मानव आज सच्चा मानव कहलाने का अधिकारी है जिसके प्राणों में समाज-सेवा का दिव्य संगीत अहर्निश गूंजते रहते हैं जिसकी नस-नस में मंगलवाद्य बजते रहते हैं। धन-सम्पत्ति मान-सम्मान और भौतिक सुख की लालसा से समाज सेवा करना कतई उचित नहीं है। समाज-सेवा में वृत्ति जितनी निरहंकार रहेगी उतनी ही सेवा की कीमत बढ़ेगी। अतः वैयक्तिक सुख-दुख और लाभ को ध्यान से हटाकर की गयी सेवा ही श्रेयस्कर है।
समाज-सेवा एक महान व्रत है। सेवा-व्रतधारी अपने को परामर्थं की बलिवेदी पर न्योछावर कर देता है। यदि हमारे मन-प्राणों से यह अनुगूंज हर क्षण निकलती रहे तो क्या कहना।
"जब लगे तब हाथ परहित में लगे! . है
जनमता जीव जगहित के लिए!" आधुनिक युग में मानव-समूह के लिए समाज-सेवा एक महान वरदान सिद्ध हुआ है। यह सुख-शान्ति से जीवन-यापन करने का प्रशस्त और पुण्य-पथ है। यह सामाजिक समस्याओं का सबसे सुलभ समाधान है। इसके लिए हर किसी को अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करना है। परस्पर सहयोग की भावना प्रशस्त कर आपसी भेद-भाव को भूल कर प्रेम-पवूक रहना और दूसरे को रहने को सुअवसर प्रदान करना है।
आज हमारे देश में अनेकानेक समस्याएँ पनप रही है। देश में भयंकर गरीबी और भूखमरी छायी हुई है। प्रष्यचार चरम सीमा पर चढ़ गया है। महँगी विकराल व्याल की तरह मुंह थाये खड़ी हमें निगल जाने को तत्पर है। नित्य-निरन्तर हत्याएँ हो रही है। आगजनी और लूट-पाट की घटनाएँ नित-निरंतर बढ़ रही है। दहेज-प्रथा और जाति-प्रथा हमारे समाज का कोई बन चुकी है। आज हमें इन समस्याओं का निदान खोजना है। इनका सही समाधान निकालना है। यह तभी हो सकता है जब मानव एक-दूसरे को सही मानव समझे। अपने कर्तव्य और दायित्व का भली भाँति पहचान करे।
एक सच्चा समाज-सेवी इंसान अहर्निश अपने समाज के दुःख दैन्य, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, घुसखोरी आदि को दूर करने का भरसक प्रयास करता है। वह सदा इस धरती पर ही स्वर्ग उतार लाना चाहता है। आज ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है जो अपने समाज की सेवा कर उसे प्रगति पर अग्रसर होने का सुअवसर प्रदान करे ।
समाज-सेवा के द्वारा ही व्यक्ति महान बनता है। परन्तु समाज-सेवा का मार्ग गुलाबों की सेज नहीं, यह कॉों का ताज है। यह मार्ग कंटकाकीर्ण है। इस पर विरला ही चलता है। जो चलता है वह सदा-सदा के लिए अमर हो जाता है। भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, ईसा, महात्मा गाँधी, तिलक आदि समाज-सेवा करके ही आज अमर हो गये है। समाज-सेवा देश-सेवा का ही दूसरा रूप है। जो समाज-सेवा करता है वह सच्चे अर्थों में देश-सेवा करता है। आज हमें समाज-सेवा का व्रत लेकर अखण्ड देश सेवा करनी है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions