Doubtnut Promotions Sticky

लेनिन के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालें।

Text Solution
Verified by Experts

बोल्शेविक क्रांति के जनक व्लादिमीर इवानोविच लेनिन का जन्म 22 अप्रैल, 1870 को समब्रस्क नामक गाँव में हुआ था। छात्र जीवन में ही मार्क्सवाद से प्रभावित होकर जार विरोधी क्रांतिकारी बन गया था। उसने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बाद में वह बोल्शेविक दल का नेता बना। 1905 की रूसी क्रांति मे उसने सक्रियता से भाग लिया, लेकिन असफलता के कारण निर्वासित होकर स्विटजरलैण्ड चला गया। 1917 की फरवरी क्रांति के बाद वह रूस वापस आया और बोल्शेविक दल का नेतृत्व किया। ट्रॉटस्की के सहयोग से केरेन्सकी की सरकार का तख्ता पलट कर बोल्शेविक सरकार का अध्यक्ष बना। उसका उद्देश्य रूस का नवनिर्माण करना था।
लेनिन ने सत्ता सँभालते ही 1918 में ब्रेस्ट लिटोस्क की संधि द्वारा जर्मनी से युद्ध बंद कर दिया। उसने देश में साम्यवाद को लागू किया। राष्ट्र की सम्पूर्ण सम्पत्ति तथा उत्पादन और वितरण के साधनों पर सरकारी आधिपत्य स्थापित किया। जमीन पर ये व्यक्तिगत स्वामित्व हटा कर किसानों में बाँट दी। कल-कारखानों, रेलवे, बैंक, खान, जंगल का राष्ट्रीयकरण किया गया। हड़तालों पर रोक लगा दी गई। चेका नामक वेशेष पुलिस दस्ता का गठन कर क्रांति विरोधी प्रतिक्रियाओं का कठोरतापूर्वक दमन किया।
सामाजिक सुधारों के तहत महिलाओं को पुरुष के समान अधिकार दिए गए। शिक्षा पर चर्च समाप्त कर प्रारंभिक शिक्षा नि:शुल्क कर दी गई। सभी लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की गई। सोवियत संघ में एकदलीय व्यवस्था स्थापित की गई। सेना और प्रशासन में व्यापक बदलाव किए। नए संविधान का निर्माण कर रूस को रूसी सोसलिस्ट फेडरल सोवियत रिपब्लिक घोषित किया गया। नए संविधान के तहत प्रतिनिधि सरकार की स्थापना की गई लेकिन केन्द्र को सर्वशक्तिशाली बनाया गया। स्थानीय स्तर पर भी सोवियत का गठन किया गया। ये सोवियत अपना प्रतिनिधि निर्वाचित कर राष्ट्रीय सोवियत की काँग्रेस में भेजती थी जो विधायिका की सर्वोच्च संस्था थी। राष्ट्रीय काँग्रेस पीपुल्स कमीशार (मंत्रीमंडल) का चुनाव करती थी।
लेनिन ने 1921 में एक नई आर्थिक नीति लागू की, जिसमें किसानों और पूँजीपतियों को सीमित रूप से व्यक्तिगत संपत्ति रखने की अनुमति दी गई। किसानों से अनाज की जबरन उगाही बन्द कर दी गई। उद्योगों का विकेन्द्रीकरण कर उन्हें निर्णय व कार्यान्वयन का अधिकार दिया गया। निश्चित शर्तों पर विदेशी पूँजी निवेश की अनुमति दी गई। बैंकिग व्यवस्था का प्रसार और राजकीय बीमा एजेंसियों का प्रसार किया गया । इस नीति ने सोवियत संघ की आर्थिक प्रगति को तेज कर दिया।
लेनिन ने पूर्व की सभी संधियों को समाप्त कर दिया। इंग्लैण्ड से व्यापारिक संधि की। चीन, अफगानिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। 1919 में मॉस्को में थर्ड इंटरनेशनल की स्थापना की जिसमें सभी देशों के साम्यवादी पार्टियों का एक संघ बनाया गया जिसे कौमिन्टर्स कहा गया।
निष्कर्षत: हम कह सकते हैं कि लेनिन ने सोवियत संघ का कायापलट कर दिया। सोवियत संघ प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ने लगा। द्वितीय विश्वयुद्ध तक वह विश्व की महाशक्ति बन गया।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions