Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में किसी एक विषय पर निबंध लिखें।
मेरे प्रिय नेता - (i) भूमिका (ii) बाल्यवस्था (जीवनी) (iii) राजनीति (iv)उनकी महत्ता (देश हित में) (v) उपसंहार |

Text Solution
Verified by Experts

मेरे प्रिय नेता : भूमिका - मेरे प्रिय नेता जवाहरलाल नेहरू है। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। जवाहरलाल नेहरू संसार के महान राजनीतिज्ञ में एक थे। वह एक महान पिता के महान पुत्र थे।
बाल्यावस्था - उनका जन्म 14 नवंबर 1889 ई को इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक सफल वकील थे। जवाहरलाल धनी माता पिता के एकमात्र पुत्र थे। उनको घर पर यूरोप की शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने शिक्षा दी। तब उन्हें इंग्लैंड के हैरो और कैंब्रिज में शिक्षा मिली। इंग्लैंड में 7 वर्षों तक रहे। कानून की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद वे 1992 ई में भारत लौटे। वे इलाहाबाद के उच्च न्यायालय में वकालत करने लगे।
राजनीति: भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में उनको बहुत रूचि मिली थी। उन्होंने अपने आरामदेह जीवन का त्याग कर दिया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शरीक हो गए। इस प्रकार उन्होंने अपने देश की सेवा करने के लिए कठिन जीवन को चुना। वे जल्दी ही एक महान नेता हो गए। भी कई बार जेल भेजे गए लेकिन उन्होंने अपना साहस नहीं छोड़ा। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलन में सक्रिय भाग लिया।
उनकी महत्ता : जब भारत स्वतंत्र हुआ तब यह प्रथम प्रधानमंत्री हुए। दे अपने जीवन के अंतिम क्षण तक इस पद पर रहे। वे एक महान नेता थे। उनके नेतृत्व में भारत ने संसार के राष्ट्रों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया। उन्होंने देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया।
उपसंहार - 27 मई 1964 ई को उनका स्वर्गवास हो गया। उनकी मृत्युपर बहुत शोक मनाया गया। देश के लिए उनका महान बलिदान बराबर याद रखा जाएगा। में केवल एक महान नेता ही नहीं थे बल्कि वे एक महान लेखक और वक्ता भी थे। उन्होंने कई अच्छी पुस्तकें लिखी। वे शांति के एक महान प्रेमी थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions