Doubtnut Promotions Sticky

मॉरीआन और जर्मेनिया कौन थे ? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका क्या महत्व था ? ( उत्तर 60-80 शब्दों में दीजिए। )

Text Solution
Verified by Experts

मॉरीआन और जर्मेनिया दो नारियों के चित्र हैं। उन्हें राष्ट्रों के रूप में चित्रित किया गया है।
फ्रांसीसी कलाकारों ने फ्रांसीसी क्रांति के दौरान स्वतंत्रता , न्याय , और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपकों का प्रयोग किया। फ्रांसीसी कलाकरों ने नारी रूपकों का आविष्कार वीं सदी में किया था। नारी रूपक को मॉरीआन कहा गया जो इससे धर्म का प्रचलित नाम था। इसी तरह जर्मेनियम जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। चाक्षुष अभिव्यक्तियों में जेर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीत है।
महत्व -जिस तरह से मारीआन और जेर्मेनियम को चित्रित किया गया, उसका काफी महत्व है। मॉरीआन की प्रतिमा को स्वतंत्रता , एकता और इन्साफ का प्रतीक माना गया है। इसलिए मॉरीआन की प्रतिमाएँ फ़्रांस के सार्वजनिक चौकों पर लगाईं गईं , ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक को याद आती रहे। मारीआन की छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई।
जेर्मेनिया का चित्र स्वतंत्रता, शक्ति , बहादुरी , मुकाबले की तैयारी , शान्ति की चाह और एक नए युग के सूत्रपात का प्रतीक है। जेर्मेनियम के चित्र के माध्यम से जर्मनी की जनता को उपरोक्त सन्देश मिलते रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions